फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naseer Murder Case Accused Mayank used to make reels on film songs to scare people

नसीर हत्याकांड: 'हमारा तो समय खराब है, तुम्हारी जिंदगी खराब कर देंगे', ऐसे कमेंट कर रौब गांठता था आरोपी मयंक

Fri, 05 May 2023 12:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 May 2023 12:10 PM IST
सार

मयंक सोशल मीडिया पर भी टशन भरे कमेंट और वीडियो शेयर करता था। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी डायलॉग के साथ उसकी रील्स हैं। हत्याकांड में नाम आने के बाद उसकी ये रील्स वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Naseer Murder Case Accused Mayank used to make reels on film songs to scare people
आरोपी मयंक रस्तोगी, मृतक नसीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रईसजादा मयंक रस्तोगी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के दम पर अपने दोस्तों के बीच रौब गांठता था। कबाब कारीगर नसीर की हत्या के बाद उसके नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ उसके कई फोटो वायरल हो रहे हैं। मयंक सोशल मीडिया पर भी टशन भरे कमेंट और वीडियो शेयर करता था। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी डायलॉग के साथ उसकी रील्स हैं। हत्याकांड में नाम आने के बाद उसकी ये रील्स वायरल हो रही हैं। एक वायरल रील में मयंक डायलॉग बोल रहा है कि कृपया हमें कोई परेशान न करे, वरना हमारा तो समय खराब है, तुम्हारी जिंदगी खराब कर देंगे। कई फोटो में तामीज भी उसके साथ दिख रहा है। तामीज मयंक के भाई की साड़ी की दुकान पर भी बैठता था।

विज्ञापन

परतापुर चौधरी में सराफा की दुकान चलाने वाले मयंक का घर किला क्षेत्र के बड़ी बमनपुरी में है। उसकी आदतों के कारण पड़ोसी और मोहल्ले के लोग भी परेशान थे। चुनावी सीजन में वह अक्सर शराब पीकर देर रात तक हुड़दंग मचाता था। टशन दिखाने के लिए हाथ में रिवाल्वर लेकर घूमता था। किला थाने के कई पुलिस कर्मियों से भी उसकी नजदीकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद संतोष गंगवार समेत कई बड़े नेताओं व पुलिस अधिकारियों के साथ वायरल मयंक के फोटो लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। चुनावी सीजन में वह दो पार्षद पद प्रत्याशियों का समर्थन भी कर रहा है। दोनों प्रत्याशी आपराधिक छवि के और मयंक के करीबी हैं।

विज्ञापन

बुधवार को भी वह इन्हीं पार्षद पद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से शराब पीकर लौटा था। उसके पास रिवाल्वर और तामीज के पास 32 बोर का देसी तमंचा था। बीडीए ऑफिस के आस-पास पहले इन लोगों ने इनोवा कार से कई चक्कर लगाया। बाद में पंजाबी कबाब कार्नर पर कार रोक कर कबाब का आर्डर दिया और यहां गोली मारकर कारीगर नसीर की हत्या कर दी।

पॉश इलाकों में आधी रात दोस्तों के साथ मचाता था हुड़दंग
मयंक रस्तोगी अक्सर अपने दोस्तों के साथ डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, प्रियदर्शनी नगर समेत आस-पास के इलाकों में हुड़दंग मचाता था। वाहनों के काफिले के साथ सड़कों पर स्टंट करना उसका शगल था। बुधवार रात कबाब कारीगर नसीर की हत्या से पहले भी वह तामीज के साथ इलाके में इनोवा कार से हुड़दंग मचा रहा था। मयंक खुद को गोल्डन बाबा कहता था। इलाके के लोग भी उसको इसी नाम से जानने लगे थे।

मयंक अक्सर दोस्तों के साथ शराब पीकर सड़कों पर तेज रफ्तार कार दौड़ता था। लग्जरी कारों के काफिले के साथ उसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ समय पहले सर्किट हाउस के पास एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का भी वीडियो वायरल हुआ था। टशन दिखाने के लिए मयंक चारों अंगुलियों में अंगूठियां और गले में मोटी चेन पहनता था। ग्रे रंग की इनोवा में उसको स्टंट करते हुए अक्सर देखा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed