फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naren leads Nepal team to victory in Malaysia

Bareilly News: नरेन ने मलयेशिया में नेपाल की टीम को दिलाई जीत

Sat, 08 Jul 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Naren leads Nepal team to victory in Malaysia
बरेली। एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से 26 जून से चार जुलाई तक एसीसी अंडर- 16 ईस्ट जोन क्रिकेट कप का आयोजन मलयेशिया में किया गया। इसमें नरेन भट्ट ने नेपाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम के साथ विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन


नेपाल के जिला बैतादी निवासी जयराम भट्ट के बेटे नरेन पिछले छह महीने से एसआरएमएस एकेडमी, बरेली में क्रिकेट का अभ्यास कर रहे थे। दो महीने पहले प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया था। प्रतियोगिता में नेपाल, मलयेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, मालदीव, इंडोनेशिया की अंडर- 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला नेपाल और थाइलैंड के बीच हुआ। इसमें नरेन ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। दूसरे मुकाबले में मलयेशिया के खिलाफ 29 रन बनाए। फाइनल मुकाबला नेपाल और मेजबान मलयेशिया की टीम के बीच हुआ। इसमें नरेन ने नाबाद 112 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस उपलब्धि पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक और चेयरमैन देव मूर्ति और एकेडमी के संचालक आदित्य मूर्ति ने नरेन को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed