फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Narcotics team arrested smack smugglers from Jharkhand

Bareilly News: नारकोटिक्स टीम ने झारखंड के स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Narcotics team arrested smack smugglers from Jharkhand
फरीदपुर। नारकोटिक्स टीम ने झारखंड के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके निशानदेही पर फरीदपुर नगर व क्षेत्र के पढ़ेरा व मोहनपुर में दबिश दी है। फरीदपुर क्षेत्र में करीब घंटे भर रुकने के बाद टीम वापस तस्करों को लेकर दिल्ली चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने झारखंड के स्मैक तस्करों को दिल्ली-लखनऊ बीच रास्ते से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह फरीदपुर नगर व क्षेत्र के गांव पढ़ेरा व मोहनपुर स्मैक व अफीम पहुंचने का काम करते हैं। टीम आरोपियों को फरीदपुर थाने लेकर पहुंची। वहां से आरोपियों को उनकी निशानदेही पर दबिश दी। दबिश देने के बाद टीम वापस तस्करों को दिल्ली ले गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विकास डांगी निवासी ग्राम गिधोरी, थाना गिधोर और खुदनाथ डांगी निवासी गांव पथलगढ़ा, जिला चतरा, झारखंड बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed