Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Narayana e-Techno defeated GPM in the first match.

Bareilly News: पहले मैच में नारायणा ई-टेक्नो ने जीपीएम को हराया

Sun, 26 Apr 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Narayana e-Techno defeated GPM in the first match.
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की ओर से 15वीं वीरेंद्र सिंह मेमोरियल (वीएसएम) वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि आदित्य मूर्ति ने वॉलीबॉल उछाल कर की। इसमें 85 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। पहले मैच में नारायणा ई-टेक्नो ने जीपीएम को हराया
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग अंडर 19 में जीपीएम स्कूल एवं नारायणा ई-टेक्नो के बीच खेला गया। इसमें बेहतर तालमेल की बदौलत नारायणा ई-टेक्नो ने सीधे सेटों में 2-0 के अंतर से पहला मुकाबला जीता। इसी वर्ग में अगला मुकाबला बिशप कैंट व सोबती स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें बिशप कैंट ने सोबती को 2-0 से, महामाया स्कूल ने डीपीएस को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में बीबीएल पीलीभीत रोड ने बेदी इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से, द गुरु स्कूल ने बिशप कैंट को 2-0 से, सेक्रेड हार्ट्स ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में सोबती स्कूल ने गुलजारी लाल स्कूल को 2-0 से, शांति देवी स्कूल ने नालंदा पब्लिक स्कूल को 2-0 से एवं जयनारायण स्कूल ने मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। जूनियर बालिका वर्ग में सोबती स्कूल ने द गुरु स्कूल को 2-0 से, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ने गुलजारी लाल स्कूल को 2-0 से और बीबीएल पीलीभीत सड़क स्कूल ने सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी के अनुसार इस वर्ष 85 टीमें वीएसएम ट्रॉफी के लिए मैदान में हैं जिसमें 65 टीमें बालक वर्ग, 30 टीमें बालिका वर्ग की है। रविवार को शेष मैच खेले जाएंगे, जो टीमें विजेता रहेंगी वे अगले राउंड में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में निर्भय बेनीवाल, निदेशक राधा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed