फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NAPA will spend Rs 40 lakh to save the existence of the pond

Bareilly News: तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए 40 लाख रुपये खर्च करेगी नपा

Thu, 11 Dec 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
NAPA will spend Rs 40 lakh to save the existence of the pond
नवाबगंज। कस्बे के बीचों-बीच बने तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए नगर पालिका ने 40 लाख रुपये से साफ-सफाई और चहारदीवारी कराने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस तालाब के 60 प्रतिशत भूमि को कब्जा से मुक्त कराने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

भू-वैज्ञानिकों ने भूगर्भ से लगातार गिरते जल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नए तालाब खोदकर उसमें जल संरक्षण करने और पुराने तालाबों के अस्तित्व को बचाने, तालाबों पर अवैध कब्जों को हटवाकर उन्हें खुदवाने की रिपोर्ट केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजी थी। इस पर हाईकोर्ट और सरकार ने तालाबों को पाटे जाने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मगर, यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कई लोगों ने आधे से अधिक तालाब पर कब्जा कर लिया। कस्बे के मोहल्ला गांधी टोला में तीन और मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी में एक तालाब है, जिसपर कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। तालाब को पाटकर उसमें अवैध मकानों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर 36 से अधिक बने मकान
लोग बताते हैं कि यह तालाब एक हेक्टेयर से अधिक में बना हुआ था। लेकिन, कब्जा होते रहने के चलते अब यहां दो से तीन बीघा ही भूमि रह गई है। इस तालाब की भूमि पर 36 से अधिक मकान बन गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कहां-कहां खर्च होंगे रुपये
तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को रोकने के लिए नगर पालिका प्रशासन इस तालाब पर 40 लाख रुपये खर्च करेगी। इस धनरशि से पानी की निकासी, साफ-सफाई और चहारदीवारी पर खर्च किया जाएगा। इसके तहत तालाब पर 159 मीटर की चहारदीवारी बनवाई जाएगी। इसके बाद सुंदरीकरण कराया जाएगा।
-----
नगर पालिका परिषद तालाब के खुदान, साफ-सफाई के साथ तालाब के चारों ओर से सुरक्षा दीवार बनाने जा रही है। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तालाब से गंदा पानी निकाला जा रहा। उसके बाद सुंदरीकरण का कार्य होगा। तहसील प्रशासन से तालाब की पैमाइश को लेकर सहयोग मांगा गया है।

--प्रेमलता राठौर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नवाबगंज
---
कस्बे के बीच में तालाब पर अवैध कब्जे की जानकारी मेरे संज्ञान में आई है। नगर पालिका की टीम के साथ तहसील प्रशासन की टीम भी पहले तालाब की पैमाइश करेगी। यदि किसी ने भी तालाब की भूमि पर कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तालाब की भूमि पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
-दुष्यंत प्रताप सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed