फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nandy's promise will start air service from October 2018

नंदी का वादा, अक्तूबर 2018 से शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अगले वर्ष से आप 2500 रुपये में देहरादून, आगरा, दिल्ली, लखनऊ तक हवाई सफर कर सकेंगे। बरेली में निर्माणाधीन सिविल इन्क्लेव शुरू होने से कुमायूं और बरेली मंडल के लोगों को सीधा लाभ होगा। साथ ही रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम से बरेली शहर भी जुड़ जाएगा। 
विज्ञापन

सर्किट हाउस में एक बातचीत में नागरिक उड्डयन, कर व निबंधन, स्टांप मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि अगले वर्ष अक्तूबर से बरेली वासियों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल जाएगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम लागू हुई है, इससे बरेली शहर भी जोड़ा गया है। एक घंटे अवधि वाली हवाई यात्रा पर सिर्फ 2500 प्रति यात्री रियायती किराया लगेगा। इस स्कीम से होने वाला घाटा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर क्रमश: 80 और 20 प्रतिशत अनुपात में भरपाई करेंगी। 
विज्ञापन

नंदी ने बताया कि बीस वर्ष पहले बरेली में हवाई पट्टी की नींव रखी गई, लेकिन सपा-बसपा ने योजना आगे नहीं बढ़ाई। केंद्र में भाजपा सरकार आने पर योजना आगे बढ़ी और प्रदेश सरकार ने इस पर गंभीरता दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री शुल्क में छूट
गरीब कल्याण योजना के तहत दस लाख रुपये लागत तक के मकान खरीद पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट मिलेगी। इससे प्रदेश में अल्प आय वर्ग को सीधा लाभ पहुुंचेगा। इसकी भरपाई बड़े खरीदारों से होगी।


औद्योगिकीकरण और निजी निवेश बढ़ेगा
प्रदेश में औद्योगिकीकरण वातावरण चौपट हो चुका है। क्योंकि सपा बसपा ने यूपी में लूटपाट मचा रखी थी। दोनों दल प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर रहे थे। सीएम योगी जी ने अब औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए रोड मैप तैयार कराया है। इसके तहत पांच सदस्यीय समिति बनी है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुखिया हैं और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, राजेश अग्रवाल, सतीश महाना और वे खुद सदस्य हैं। समिति विदेशी निवेश बढ़ाएगी और प्रदेश उपयुक्त वातावरण तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed