फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   relative molested the woman police asked for proof in bareilly

ननदोई ने की छेड़खानी: महिला ने की शिकायत तो पुलिस ने मांगा सबूत; सिपाही बोला- कोई वीडियो हो तो दिखाओ

Sun, 06 Aug 2023 07:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sun, 06 Aug 2023 07:51 AM IST
सार

बरेली में एक महिला के साथ उसके ननदोई ने छेड़खानी की। पीड़ित महिला ने चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिसवाले उससे ही छेड़खानी का सबूत मांगने लगे। 

विज्ञापन
relative molested the woman police asked for proof in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में घरजमाई बनकर ससुराल में रह रहे ननदोई पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। जब वह शिकायत करने चौकी गई तो पुलिस ने सबूत के तौर पर छेड़खानी का वीडियो मांगा। इससे वह हैरत में पड़ गई और चौकी से लौट आई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


बाकरगंज चौकी क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि पांच फरवरी को उसकी ननद की शादी हुई थी। तभी से ननदोई उनके घर में ही रह रहा है। शादी के कुछ समय बाद से वह उन पर बुरी नीयत रखता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, जोगी नवादा-चक महमूद में कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी तो इसकी शिकायत सास और ननद से की। इन लोगों ने आरोप झूठा बताकर उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। अब ननदोई अक्सर छेड़खानी करता है लेकिन उसके खिलाफ शिकायत घर में कोई शिकायत नहीं सुनता। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

Trending Videos

सिपाही बोला- वीडियो हो तो दिखाओ 

महिला ने बताया कि 26 जुलाई को वह बाकरगंज चौकी में शिकायत करने गई। वहां पुलिसकर्मियों ने उससे छेड़खानी का सबूत मांगा। एक सिपाही ने कहा कि वीडियो हो तो दिखाए। उसकी बातें सुनकर वह चौकी से लौट आई। अगले दिन थाने गई तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई। 

शनिवार को महिला पूरे प्रकरण की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची। वहां उसने पूरा घटनाक्रम बताया। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे अधिकारियों से आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इधर, बाकरगंज चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह पुंडीर का कहना है कि ननद अपने मायके की संपत्ति में हिस्सा चाहती है। भाई भाभी इसे देने के लिए तैयार नहीं हैं। दोनों पक्ष में इसी बात को लेकर काफी समय से विवाद है। अब एक दूसरे पर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। छेड़खानी का सबूत मांगने का पुलिस पर लगा आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed