फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up nikay chunav news BJP mayor candidate declared soon in Bareilly

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में कौन होगा भाजपा से मेयर पद का प्रत्याशी, लखनऊ भेजे गए दावेदारों के नाम

Sat, 15 Apr 2023 12:28 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

भाजपा में मेयर सीट पर प्रत्याशी को लेकर एक सप्ताह से मंथन चल रहा था। शुक्रवार को भाजपा की बैठक के बाद दावेदारों के नाम लखनऊ भेजे गए। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषण हो सकती है। 

विज्ञापन
up nikay chunav news BJP mayor candidate declared soon in Bareilly
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा की बैठक के बाद दावेदारों के नाम लखनऊ भेजे गए। पीछे से दावेदार भी लखनऊ पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि तीन से चार दिनों में टिकट की घोषणा हो जाएगी। इधर दावेदारों ने मंत्रियों और संगठन प्रभारियों की परिक्रमा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी जयवीर सिंह और सह चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए कोर ग्रुप की बैठक की थी। बैठक में तीन नाम फाइनल कर उन्हें शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, करीब सात से आठ नाम ऐसे भी हैं जो जिले के बड़े नेताओं के बेहद करीबी कहे जाते हैं। ये लोग भी टिकट के लिए लाइन में लगे हैं। लखनऊ में डेरा डालकर अपने पक्ष में लामबंदी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रविवार को टिकट फाइनल हो जाएंगे और मंगलवार को घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मजबूत की दावेदारी

भाजपा के पैनल को नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षदों का टिकट फाइनल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इन सीटों पर करीब 600 दावेदार हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने आवेदन करने वाले नेताओं के व्यवहार की रिपोर्ट ली और पार्टी में और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता को चयन का आधार बनाया। जातिगत समीकरणों ने दावेदारी को और मजबूत किया। माना जा रहा है कि इन्हीं तीन बिंदुओं के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे। कई मौजूदा पार्षदों के टिकट पर कैंची भी चल सकती है।

सपा कार्यकर्ताओं को संगठन की घोषणा का इंतजार

सपा कार्यकर्ता अभी संगठन की घोषणा के इंतजार में हैं। समाजवादी पार्टी प्रदेश के अधिकतर जिलों में संगठन की घोषणा कर चुकी है, मगर अभी तक बरेली जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी। कार्यकर्ता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही संगठन की घोषणा होगी और निकाय चुनाव की रूपरेखा तय होगी। सूत्रों के मुताबिक सपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से ही होगा, मगर यादव और गैर यादव में पेच फंस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed