फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Name plate and rate lists will have to be put up on shops on Kanwar route in Bareilly

Sawan 2025: बरेली में कांवड़ मार्ग की दुकानों पर लगानी होगी नेमप्लेट और रेट लिस्ट, डीएम ने दिया आदेश

Thu, 03 Jul 2025 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 11:41 AM IST
सार

बरेली में कांवड़ मार्ग पर स्थित दुकानों पर विक्रेता को नेमप्लेट के साथ रेट लिस्ट भी लगानी होगी। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने यह आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Name plate and rate lists will have to be put up on shops on Kanwar route in Bareilly
डीएम एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा - फोटो : विभाग

विस्तार

बरेली में कांवड़ और मोहर्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने साफ कहा कि कांवड़ रूट पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों एवं ठेलों पर वेंडर का नाम और रेट लिस्ट चस्पा करना होगा। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने खाद्य पदार्थों की दुकानों पर कार्रवाई का जिम्मा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिया है। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सुधार के लिए 22 स्थान चिह्नित किए गए थे। अब तक 11 स्थानों पर कार्य पूरा करा लिया गया है। अन्य स्थानों पर कार्य चल रहा है। डीएम-एसएसपी ने जुलूसों के रूट पर बिजली निगम को ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग व तारों का टाइट कराने के निर्देश दिए हैं। खंभों पर प्लास्टिक शीट लपेटने के कार्य की समीक्षा की गई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तहसील फरीदपुर में गौसगंज से धामपुर मार्ग पर कार्य कराने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

सावन से पहले टूटी सड़कें ठीक कराने की मांग
सावन माह की शुरुआत से पहले सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि सावन 11 जून से शुरू हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अलखनाथ मंदिर के लिए जाने वाली सिटी स्टेशन रोड खस्ताहाल है। अन्य कई सड़कों का भी यही हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed