Bareilly News: नमाज के दौरान दो पक्ष भिड़े नमाजी... जमकर हुई मारपीट, 26 लोगों पर मुकदमा, आठ गिरफ्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान नमाजियों में लड़ाई हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर उनकी चप्पल फेंक देने तो दूसरे पक्ष ने पानी फेंकने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में जुमे की नमाज के दौरान प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के नमाजियों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे जूते-चप्पल फेंकने तो दूसरे पक्ष ने पानी फेंकने का आरोप लगाया। जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष ने 12 और दूसरे ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
अंबरपुर गांव में दो दिन से प्रधान के पति सोहराब खां व पूर्व प्रधान अबू तालिब गुट के बीच तनातनी चल रही है। पुलिस के मुताबिक, रमजान के दिनों में ये लोग इबादत के लिए मस्जिद में आते हैं और यहां विवाद हो जाता है। शुक्रवार को जुमा की नमाज की वजह से मस्जिद के आसपास सीमित संख्या में पुलिस तैनात थी। इसी दौरान नमाज पढ़कर निकलते वक्त दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई।
ये भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पीटा। एक-दूसरे पर पानी और जूते-चप्पल फेंके गए। कुछ लोग लाठी-डंडे भी निकाल लाए और एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। खेतों में दौड़ाया। पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, पर हमलावर नहीं माने। सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आठ लोगों को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ।
प्रधान सोहराब के पक्ष से आमीन खां ने रिपोर्ट कराई है कि पूर्व प्रधान अबू तालिब व उसके पक्ष के लोगों ने उन लोगों पर सुबह नौ बजे बिना किसी वजह के लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सोहराब के बेटे रिहान को भी गंभीर चोटें आई हैं। बिलाल ने अबू तालिब, बिलाल, शाहिद, साबिर, यूसुफ, मोमीन, हारून, शाहिद, आसिब, उमर फारूख, इकबाल, गौहर व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्व प्रधान अबू तालिब के बेटे बिलाल की ओर से रिपोर्ट कराई गई कि सोहराब खां और उनके परिवार के 13 लोगों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। कहा कि तुम लोगों ने एक दिन पहले नमाजियों पर पानी फेंका था, आज हम तुम्हें सबक सिखाएंगे। फिर इन लोगों ने उन पर लाठी डंडों से पीटा। इससे आहिल, इकबाल व साबिर खां घायल हो गए। बिलाल ने सोहराब खां, शाकिर, पप्पू खां, साकिर, साबिर, शोहेब, आकिल, मुजफ्फर खां, आमीन, फखरुद्दीन, मोमीन, फिरोज, इस्लाम खां व रिहान को नामजद कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.