फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Namaz will be held soon for Dadhikando Shobhayatra in Bareilly

Bareilly News: दधिकांदो शोभायात्रा के चलते नमाज के समय में बदलाव, बनी सहमति; पेश होगी सौहार्द की मिसाल

Tue, 05 Sep 2023 08:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 05 Sep 2023 08:55 AM IST
सार

दोनों पक्षों की सहमति से व्यवस्था बनाई गई है कि रास्ते की लगभग सभी मस्जिदों में डेढ़ से दो बजे के बीच होने वाली जुमे की नमाज इस शुक्रवार एक बजे तक अदा कर ली जाएगी। इसी तरह आयोजन स्थल कटरा चांद खां के सीताराम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को थोड़ी देर से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Namaz will be held soon for Dadhikando Shobhayatra in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में 11 साल पहले दंगे की वजह बनी दधिकांदो शोभायात्रा इस साल सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनेगी। शुक्रवार को जुमा की नमाज की वजह से पुलिस-प्रशासन तनाव में था, लेकिन इसका भी हल निकल गया है। आपसी सहमति से रास्ते की कुछ मस्जिदों में नमाज का समय थोड़ा जल्दी कर दिया गया है, वहीं शोभयात्रा देरी से और धीमे-धीमे आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह व प्रशासन के अधिकारी दधिकांदो यात्रा निकालने वाली समिति, रास्ते में पड़ने वाली प्रमुख मस्जिदों व संभ्रांत लोगों के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने दोनों पक्षों की सहमति से व्यवस्था बनाई है कि रास्ते की लगभग सभी मस्जिदों में डेढ़ से दो बजे के बीच होने वाली जुमे की नमाज इस शुक्रवार एक बजे तक अदा कर ली जाएगी। इसी तरह आयोजन स्थल कटरा चांद खां के सीताराम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को थोड़ी देर से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ से दो घंटे लेट शुरू होगी शोभायात्रा

सीताराम मंदिर से मुख्य शोभायात्रा का संचालन करने वाली चंद्र नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि अध्यक्ष दिनेश गुप्ता व अन्य लोगों की सहमति से जुलूस का समय थोड़ा आगे खींचा जाएगा। शोभायात्रा शुरू होने का समय सुबह नौ बजे है। इसे वह साढ़े दस से लेकर 11 बजे तक खींच लेंगे। 

इस लिहाज से रास्ते में पड़ने वाली पहली मस्जिद तक जुलूस तीन बजे या उसके बाद पहुंचेगा। तब तक जुमे की नमाज हर हाल में निपट चुकी होगी। रास्ते में दूसरी शोभायात्रा भी मुख्य जुलूस में शामिल होगी। उनके संचालक संजीव शर्मा आदि से प्रशासन ने बात कर ली है। मुख्य मस्जिदों के पास जुलूस शाम करीब चार बजे पहुंचेगा।

मुस्लिम पार्षद कमेटी के साथ

जुलूस संचालक दिनेश गुप्ता व दिनेश दद्दा ने बताया कि वर्ष 2012 में इसी यात्रा में जगतपुर इलाके में बवाल के बाद दंगा भड़का था। तब से लगातार व्यवस्था में सुधार और सौहार्द के प्रयास किए जा रहे हैं। कमेटी में पदेन सदस्य रास्ते के सभी वार्डों के पार्षद होते हैं। इनमें कुछ मुस्लिम पार्षद भी शामिल हैं। इन सभी के नाम वह लोग सदस्य के तौर पर कार्ड में छपवाते हैं। इन सभी को कमेटी की बैठकों में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी भेजा जाता है। 

बैठक में वह लोग भले ही न आएं लेकिन जुलूस की व्यवस्था बनवाने में पूरा सहयोग देते हैं। इस बार जुलूस पर कई जगह मुस्लिम समाज के लोग पुष्पवर्षा करेंगे। इसके साथ ही जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को भी आगाह किया है कि वह किसी धर्मस्थल पर हंगामा या किसी धर्म विशेष के व्यक्ति पर कटाक्ष न करें।

जुलूस में अड़चन बनेंगे जर्जर तार और पोल

चंद्र नगर धार्मिक समिति पुराना शहर की बैठक में सोमवार को शोभायात्रा के रास्ते में पड़ने वाले बिजली पोल व तारों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इसके बाद समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा के साथ ही दूसरे जुलूसों के संचालक शाम को पुलिस लाइन में हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक में पहुंचे। वहां डीएम, एसएसपी के सामने भी इन्हीं बातों पर जोर दिया गया। 

बताया कि कटेहानाथ मंदिर के पास रोड किनारे जर्जर पोल और दूसरी ओर चबूतरा है। यहां रथ फंस जाएंगे और दिक्कत होगी। पोल सही करके या चबूतरा तोड़कर समस्या का समाधान पहले ही करा देना चाहिए। समाजसेवी जनार्दन मिश्र और दरगाह से जुड़े डॉ. मेंहदी हसन ने भी समस्याओं का जिक्र किया। साथ ही सभी धर्मों से जुड़े लोगों ने अफसरों को भरोसा दिलाया कि इस बार की यात्रा सौहार्द की मिसाल पेश करेगी। बैठक को एसपी सिटी व एसपी देहात ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed