{"_id":"5ecad1988ebc3e90633c5179","slug":"namaz-will-be-done-at-home-instead-of-hugging-salute-from-far-away-bareilly-news-bly406942514","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों पर ही होगी नमाज, गले मिलने की बजाय दूर से करें सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों पर ही होगी नमाज, गले मिलने की बजाय दूर से करें सलाम
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में ड्रोन से की गई निगरानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक संक्रमण रोकने को पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
ड्रोन से आसमान तक निगरानी, पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई
बरेली। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे जिले में ईद के त्योहार पर खासी सतर्कता बरती जा रही है। इस बार अफसरों ने जनता से ईद पर घरों में ही नमाज पढ़ने और मस्जिदों का रुख न करने की बात कही है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से ऐसा ही आह्वान किया है। रविवार को ड्रोन उड़ाकर बानखाना इलाके में छतों और गलियों का नजारा देखा गया। सोमवार को भी यह दोहराया जा सकता है।
ईदगाह और मस्जिदों पर नमाजियों की भीड़ से कोरोना का सामुदायिक संक्रमण बढ़ने का खतरा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन से लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं तक ने जनता से घर पर ईद मनाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा है। मुस्लिम समाज के लोग भी कोरोना को लेकर सजग हैं और खुद ही नियमों का पालन कर रहे हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर ईदगाह से मस्जिदों तक सोमवार सुबह से ही फोर्स तैनात रहेगी। खुफिया निगरानी का काम भी शुरू कर दिया गया है कि किसी जगह भीड़ न हो जाए। अधिकारी भी पूरे दिन राउंड पर रहेंगे। रविवार को हॉटस्पॉट बानखाना इलाके में सीओ सिटी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर जायजा लिया। गलियों में लड़कों की भीड़ दिखाई दी तो पुलिस ने जाकर उन्हें खदेड़ दिया। रूटमार्च भी किया गया। शाम को एसएसपी शैलेश पांडेय ने शहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
इस बार गले न मिलें, दूर से ही करें सलाम: एडीजी
एडीजी अविनाश चंद्र ने जनता को ईद की शुभकामनाएं देने के साथ ही इस बार सोशल डिस्टेंस के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। कहा है कि ईद पर गले मिलने और गिले शिकवे खत्म करने की परंपरा है पर इस बार गले मिलने से परहेज करें। करीब वालों को सलाम करें और दूर रहने वालों को सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलियों में हुड़दंग किया तो खैर न समझें: डीआईजी
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि ईद को घर में प्रेम से मनाएं। आसपास के लोगों से एक या दो व्यक्ति जाकर मिल भी सकते हैं पर समूह के साथ गलियों में हुड़दंग मचाया तो पुलिस निपटेगी। इस बार माहौल काफी संवेदनशील है जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। पुलिस किसी पर जानबूझकर सख्ती करना नहीं चाहती पर ऐसा माहौल बनाया तो कार्रवाई से परहेज नहीं किया जाएगा।
ईदगाह पर कोई नहीं, मस्जिदों में इमाम पढ़ेंगे नमाज: एसएसपी
एसएसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक में यह बात साफ हो चुकी है कि ईदगाह पर इस बार कोई नहीं जाएगा। मस्जिदों में इमाम या उनके एक दो खादिम नमाज अदा कर सकेंगे। जनता का कोई व्यक्ति अंदर नहीं जाएगा। यह सब महामारी को फैलने से रोकने के लिए किया जा रहा है। जनता को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। ईदगाह व मस्जिदों के बाहर पुलिस पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
ड्रोन से आसमान तक निगरानी, पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई बरेली। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे जिले में ईद के त्योहार पर खासी सतर्कता बरती जा रही है। इस बार अफसरों ने जनता से ईद पर घरों में ही नमाज पढ़ने और मस्जिदों का रुख न करने की बात कही है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से ऐसा ही आह्वान किया है। रविवार को ड्रोन उड़ाकर बानखाना इलाके में छतों और गलियों का नजारा देखा गया। सोमवार को भी यह दोहराया जा सकता है।