फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Namaz offered on platform number four of Bareilly Junction video goes viral

Bareilly News: बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शख्स ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल

Sat, 28 Dec 2024 11:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

बरेली जंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्लेटफॉर्म पर नमाज पढ़ते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Namaz offered on platform number four of Bareilly Junction video goes viral
प्लेटफॉर्म पर शख्स ने पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शुक्रवार को शाम के समय एक व्यक्ति नमाज पढ़ने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। एक्स के जरिये एसपी जीआरपी से शिकायत की गई। इसके बाद जंक्शन पर जीआरपी ने नमाज पढ़ने वाले की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो प्लेटफार्म नंबर चार के फुट ओवरब्रिज के पास का है। उसके आसपास कोई अन्य नजर नहीं आ रहा। एक्स के जरिये शिकायत मिलने के बाद एसपी जीआरपी मुरादाबाद ने जीआरपी बरेली को कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर नमाज पढ़ने वाले की काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। प्लेटफार्म नंबर चार पर किसी यात्री ने इसकी पुष्टि भी नहीं की। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed