फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Namaaz, Mubarakbad... then the sweetness of Eid spread in the air

Bareilly News: नमाज, मुबारकबाद... फिर फिजा में घुली ईद की मिठास

Tue, 01 Apr 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Namaaz, Mubarakbad... then the sweetness of Eid spread in the air
बरेली। ईद का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह नमाज के बाद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद फिजा में सेवई की मिठास घुली। मुस्लिम बहुल इलाकों में देर रात तक रौनक शबाब पर रही।
विज्ञापन

माहभर की इबादत और रोजा रखने के बाद सोमवार को ईदगाह सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही बच्चे और बड़े नए कपड़ों में दिखे। बाकरगंज स्थित ईदगाह पर सुबह साढ़े दस बजे काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी (असजद मियां) ने प्रमुख नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा और खुसूसी दुआ की। गले मिलकर लोगों को मुबारकबाद दी। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान व राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने भी लोगों को मुबारकबाद दी। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष खलील अहमद, महताब मियां, अशरफ अली, इरशाद अहमद, साहिल रजा क़ादरी आदि ने व्यवस्था संभाली। इसके बाद शहर की सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। हिंदुस्तान की तरक्की के साथ ही फलस्तीन में मुसलमानों की हिफाजत के लिए भी खुसूसी दुआ की गई।
विज्ञापन

यहां भी अदा की गई नमाज
बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां पर हाफिज अफजाल खान ने नमाज अदा कराई। दरगाह मोहम्मदिया के सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां ने दुआ की। खानकाह नियाजिया में सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां ने इमामत की और नमाज के बाद दुआ की। दरगाह शाह शराफत अली मियां पर सज्जादानशीन शाह गाजी मियां ने नमाज अदा कराई। दरगाह ताजुश्शरिया, दरगाह बशीर मियां, खानकाह-ए-वामिकिया, दरगाह शाहदाना वली, जामा मस्जिद, नौमहला मस्जिद शहर की सभी मस्जिदों में तय वक्त पर नमाज अदा की गई। सबसे आखिरी में दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में मुफ्ती जहीम रजा ने नमाज अदा कराई और खुत्बा पढ़ा। अल्लामा तौसीफ मियां ने खुसूसी दुआ की। दरगाह के नासिर कुरैशी ने बताया कि यहां दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन अहसन मियां, मन्नानी मियां, तौकीर मियां, तस्लीम मियां, समनानी मियां, मौलाना अबदुल्ला रजा समेत आला हजरत परिवार के अन्य लोगों ने नमाज अदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed