फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nainital Road to be illuminated; accidents at night to be curbed.

Bareilly News: रोशनी से जगमगाएगी नैनीताल रोड, रात में हादसों पर लगेगा ब्रेक

Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Nainital Road to be illuminated; accidents at night to be curbed.
एक करोड़ की लागत से 126 स्ट्रीट लाइट व रेडियम रिफ्लेक्टर को लगाने का काम शुरू
विज्ञापन

बहेड़ी। नगर पंचायत देवरनियां में नैनीताल रोड व हाईवे रात में भी चमकेगा। इसके लिए एक करोड़ की लागत से 126 स्ट्रीट लाइट व रेडियम रिफ्लेक्टर को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे रात में हादसों पर ब्रेक लगेगा।
नैनीताल रोड फोरलेन पर पिछले पांच साल से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का कार्य शुरू करा दिया गया है। फोरलेन के बीच डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभों पर सफेद स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इन लाइटों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें लगा रेडियम दूर से ही वाहन चालकों को डिवाइडर का साफ संकेत देगा। पहले रात में अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता था, जिससे हादसे का खतरा बना रहता था। नई लाइटों के लगने से सड़क दोनों तरफ से स्पष्ट नजर आएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत देवरनियां के अध्यक्ष कलीम अंसारी ने बताया कि नैनीताल रोड पर वाहनों का भारी दबाव रहता है और लाइट न होने से रात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। नगर के विकास के लिए करीब एक करोड़ रुपये के बजट से काम शुरू कराया गया है। इसके तहत नैनीताल रोड हाईवे के अलावा सेमीखेड़ा रोड और देवरनिया-मुड़िया रोड पर भी सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण व स्ट्रीट लाइट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि बजट पास होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed