{"_id":"5fdbb5d48ebc3e410458abaa","slug":"nainital-highway-jam-after-farmers-conference-bareilly-news-bly4304755118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मेलन के बाद नैनीताल हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मेलन के बाद नैनीताल हाईवे जाम
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सुबह से ही रोका गया यातायात एक साथ निकला तो कई किलोमीटर तक लग गईं वाहनों की कतारें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा पर भी रोके सैकड़ों वाहन
बरेली। नैनीताल हाईवे पर रोका गया यातायात किसान सम्मेलन खत्म होने के बाद एक साथ निकला तो जाम लग गया। फोरलेन हाईवे होने के बावजूद काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस ने वाहनों को निकलवाया। सम्मेलन के दौरान करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर भी वाहन रोके गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भोजीपुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। ज्यादा से ज्यादा किसानों को कार्यक्रम में लाने के लिए दो दिन से जनप्रतिनिधि मेहनत कर रहे थे। किसानों को बसों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों आदि वाहनों से लाया गया। पार्किंग की ठीकठाक व्यवस्था होने के बावजूद सम्मेलन खत्म होते ही नैनीताल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चूंकि उस वक्त भारी संख्या में यातायात और सिविल पुलिस मौके पर मौजूद थी सो जल्दी ही जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
नैनीताल दिशा से दूसरे रास्तों पर जाने वाले वाहन दोहना से पहले ही अभयपुर और जादौंपुर से डायवर्ट कर दिए गए थे। कार और अन्य हल्के वाहन जो कार्यक्रम स्थल या शहर की ओर आ रहे थे, उन्हें ही आगे जाने दिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद नैनीताल दिशा से आने वाले सभी वाहन टोल प्लाजा पर रोक दिए गए। इससे नैनीताल हाईवे पर दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। कार्यक्रम निपटने के बाद इन्हें रवाना किया गया। इससे भी जाम की समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा पर भी रोके सैकड़ों वाहन बरेली। नैनीताल हाईवे पर रोका गया यातायात किसान सम्मेलन खत्म होने के बाद एक साथ निकला तो जाम लग गया। फोरलेन हाईवे होने के बावजूद काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस ने वाहनों को निकलवाया। सम्मेलन के दौरान करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर भी वाहन रोके गए।