फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nails were hammered into the feet to prevent the soul from wandering as a witch.

Bareilly News: चुड़ैल बनकर न भटके आत्मा, इसलिए ठोंकी पैरों में कील

Fri, 21 Aug 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nails were hammered into the feet to prevent the soul from wandering as a witch.
बरेली। हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया। पैर में ठोंकी गई कीलों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। जेल जाते वक्त चाचा ने बताया कि मौत के बाद दोनों पैरों में कीलें इसलिए ठोंकी गईं, ताकि वह भविष्य में चुड़ैल बनकर किसी को परेशान न करे।
विज्ञापन

17 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा की हत्या के मामले में पांचवें दिन कार्रवाई हो सकी। छात्रा के दादा नत्थूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई की सुबह नौ बजे उनका छोटा बेटा जयप्रकाश, उनके बड़े बेटे प्रेमपाल की 17 वर्षीय पुत्री लता के साथ मिर्च के खेत पर काम करने गया था। शाम तक जयप्रकाश घर लौट आया, लेकिन लता नहीं आई। पूछने पर जयप्रकाश ने कहा कि लता का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उसी के साथ चली गई है। लोकलाज के डर से वह लोग खुद उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

18 अगस्त को पुलिस ने अनिरुद्धपुर गौटिया स्थित खेत की खोदाई कराकर जमीन के नीचे दबा लता का शव बरामद कर लिया। इसके बाद खुलासा हुआ कि जयप्रकाश ने ही अपनी भतीजी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। अलीगंज पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ भतीजी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला कसकर मारा, बाद में ठोंकी कीलें
आरोपी जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसने दुपट्टे व अंगोछे से गला कसकर भतीजी की हत्या की थी। उसकी मौत के बाद दोनों पैरों में लोहे की तीन-तीन कीलें ठोंककर टोटका किया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी जगत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस छात्रा के माता-पिता की तलाश करेगी। दोष मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed