{"_id":"5e2612298ebc3e4b4876ce77","slug":"nagrikta-sanshodham-kanoon-bareilly-news-bly392768165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हुई बैठक, उलमा ने एनआरसी का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हुई बैठक, उलमा ने एनआरसी का किया बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया के छात्रों से मिला प्रतिनिधिमंडल, शाहीन बाग पहुंच कर महिलाओं के धरने को दिया समर्थन
बरेली। जमात रजा मुस्तफा के प्रतिनिधि मंडल के साथ देश के कई उलमा और काजियों की बैठक में नागरिकता संशोधन कानून का खुले तौर पर बहिष्कार किया गया। इसके बाद यहां से सभी लोग जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी और शाहीन बाग पहुंचे।
दरगाह आला हजरत से जुड़े काजीउल हिंद मुफ्ती असजद रजा खां की कयादत वाले संगठन जमात रजा मुस्तफा का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुआ था। सोमवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडियन इस्लामिक कल्चर सेंटर पर हुई बैठक में कई प्रांतों के उलमा और शहर काजी शामिल हुए। जिन्होंने सीएए, एनसीआर और एनपीआर का बहिष्कार किया। बैठक के बाद सभी लोग जामिया मिलिया पहुंचे। जहां तमाम लोगों का छात्रों ने स्वागत करते हुए सलमान मियां को छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष शिफाउर्रहमान ने जामियां मिलिया एक सिंबल बैज भी लगाया। यहां भूख हड़ताल पर बैठे बोल्ड ब्वायज की भूख हड़ताल भी खत्म कराई। छात्रों से मिलने और बात चीत के बाद यह पूरा काफिला रात में शाहीन बाग पहुंचा। जहां एक माह से भी अधिक समय से सीएए और एनआरसी के विरोध में धरने बैठी महिलाओं से मुलाकात की। यहां जमात की टीम ने महिलाओं की हौसला अफजाई की और खान पान का समान भी दिया। साथ ही शांतिपूर्व धरने प्रदर्शन की अपील भी की। इस दौरान जामिया के अध्यक्ष भी साथ रहे। मुफ्ती अख्तर हुसैन, मुफ्ती महबूब रजा, मौलाना शौकत, मौलाना शकील, कारी शर्फ मिसबाही, शकील रामपुरी, मुफ्ती अशफाक, शमीम खां सुल्तानी, डा. मेहंदी हसन, सुब्हान हसन आदि मौजूद रहे। इधर मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि मंगलवार को यह टीम जेएनयू और सीलमपुर भी जाएगी।