फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

सुबूत लाओ वरना बंद करा देंगे शहर की सफाई

Wed, 01 Jul 2015 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 01 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

 नगर निगम बोर्ड की बैठक में पेयजल, नाला सफाई और सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले छाये रहे। भाजपा सदस्य विपुल लाला ने आरोप लगाया कि इस बार नाला सफाई नहीं बल्कि बजट की सफाई हुई है। इस पर तिलमिलाए नगर आयुक्त ने धमकी दी कि बिना सबूत भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो वह पूरे शहर की सफाई बंद करा देंगे। बिफरे पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बाद में बोर्ड ने नगर निगम के सीमा विस्तार और सरकारी जमीन से कब्जा हटाने समेत 55 प्रस्ताव स्वीकृत किए।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे मेयर डॉ. आईएस तोमर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई बोर्ड की बैठक में 31 मार्च की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। स्टेशन रोड पर बिना अनुबंध पीपीपी मोड से बन रहे डिवाइडर, स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान पर हुई। नगर आयुक्त ने बताया कि तीन तालाबों का चिन्हांकन कर उनका सौंदर्यीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है। तीन सौ मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल के मकानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाना जरूरी है। नाला सफाई पर चर्चा शुरू होेते ही भाजपा पार्षद विपुल लाला ने आरोप लगाया कि इस बार नाला सफाई नहीं, बल्कि बजट की सफाई हुई है। इस आरोप से गुस्से में आए नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने माइक अपने हाथ में लेकर कहा कि अगर बिना किसी सबूत के ऐसे आरोप लगाए गए तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था बंद करा दी जाएगी। इस पर सपा और भाजपा के सदस्य हंगामा करने लगे। मेराज अंसारी, छंगामल मौर्य, आर्येंद्र अरोड़ा, रुपेंद्र पटेल और शमीम अहमद ने बानखाना, सुर्खा, एजाज नगर गौंटिया, चक महमूद में नाला साफ न होने से कमर तक जलभराव होने की बात कही। भाजपा सदस्य शालिनी जौहरी ने भूड़, पटे की बजरिया, शमीम अहमद ने बानखाना, मौला नगर और सुर्खा में पाइप लाइन लीक होने से गंदे पानी की आपूर्ति और सड़कें धंसने का मुद्दा उठाते हुए जलकल जीएम से जवाब मांगा। छंगामल मौर्य ने सबमर्सिबल ज्यादा लगने से पानी के दोहन पर चिंता जतायी। बबलू खान ने रोहिली टोला में एक महीने से गंदा पानी सप्लाई होने पर भी सुधार न होने की बात कही।  
विज्ञापन

 जीएम साहब, दफ्तर से बाहर भी निकलिए
पार्षद चित्रा मिश्रा ने कहा कि उनके वार्ड में सैंपवेल खराब है। टीन टूटने से बारिश का पानी सैंपवेल पर आ रहा है। जलकल जीएम निरीक्षण करने नहीं गए। पाइप लाइन लीक होने से पानी की वेस्टेज हो रही है। कभी दफ्तर से बाहर निकलकर निकलिए। सुखदीश कश्यप ने वार्ड 17 में 10 हैंडपंप महीनों से खराब होने, अशोक यादव ने चौपुला रोड पर नई पाइप लाइन दो महीने में नहीं पड़ने की बात कही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई नायक को निलंबित करो  
पार्षद रंजीत रस्तोगी ने खन्नू मोहल्ले में हफ्ते भर से गंदे पानी की सप्लाई के अलावा आठ सफाई कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही। नगर आयुक्त ने सफाई नायक को निलंबित करने के आदेश दिए।
 बोर्ड की बैठक की खास बातें
1- नगर निगम की जमीन पर संचालित जीआरएम स्कूल और धर्मदत्त सिटी हास्पिटल से जमीन छुड़ाने की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी करेगी जांच  
2- रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगे मकानों को टैक्स में दो प्रतिशत छूट मिलेगी
3- कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज न होने पर भाजपा सदस्य कपिलकांत ने मीटिंग के बहिष्कार की धमकी दी।
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed