{"_id":"5619e3581d015a42253ff4565718e46a","slug":"nager-nigam-hindi-news-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की 16 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की 16 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा
बरेली
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा होने का सिलसिला जारी है। हरूनगला में भू-माफियाओं ने नगर निगम की खाली पड़ी 16 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने के बाद मेयर ने मामले की जांच कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा छुड़ाने के लिए प्रभारी नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
बीसलपुर रोड स्थित हरूनगला में गोल्डन ग्रीन पार्क के सामने नगर निगम की गाटा संख्या 497 की लगभग 16 बीघा जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन दिनों इस जमीन पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पहले भी काफी जमीन की रजिस्ट्री कराकर उन पर मकान बनाए जा चुके हैं। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी भू-माफियाओं से मिलकर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करा रहे हैं। अवैध कब्जेदारों में एक भाजपा नेता, आरटीओ अफसर और अस्पताल संचालक समेत आठ भू-माफिया शामिल हैं। बीसलपुर रोड पर एक कान्वेंट स्कूल ने भी अपनी बाउंड्रीवाल नगर निगम की जमीन पर छह से आठ फुट तक आगे बढ़ाकर उठाई है। राजस्व रिकार्ड में दर्ज 40 फुट चकरोड पर कब्जेदारों ने पक्का अतिक्रमण कर रखा है, जिससे ये चकरोड़ 15 फुट भी नहीं बचा है।
हरूनगला निवासी श्यामबाबू, रोशन, मुन्नालाल, रामस्वरूप आदि ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाने के लिए मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। मेयर ने प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह से मानचित्रकार के साथ मौके पर जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में अवैध कब्जा पाये जाने पर अफसरों से जमीन तुरंत खाली कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
‘गोल्डन ग्रीन पार्क के सामने वाली जमीन नगर निगम की है। भाजपा नेता समेत आठ से 10 लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण करा लिए हैं। हमने इस बारे में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।’- रजनीश यादव, पार्षद पति हरूनगला
‘बीसलपुर रोड स्थित गोल्डन ग्रीन पार्क के सामने नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला आया है। प्रभारी नगर आयुक्त से पूरे मामले की जांच कर जमीन खाली कराने के निर्देश दिए हैं।’- डॉ. आईएस तोमर, मेयर