ये नेता जी का कब्जा है कौन हटाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के प्रभारी रामसिंह जाटव और जयपाल पटेल की अगुवाई टीम को गांधी उद्यान से गढ़ी चौकी सड़क रोड पर अतिक्रमण हटाना था। टीम प्रभा टाकीज के पास के खोखे हटवाती हुई नैनीताल रोड पर पेठा मंडी पहुंच गई। अभियान टीम प्रभारी रामसिंह जाटव ने बताया कि पेठा मंडी के 7-8 दुकानदारों ने अपने आप अतिक्रमण हटा लिया। पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता की दुकान सड़क को काफी घेरे हुए थी। नाले को पाटकर उन्होंने स्लिप डाल रखा था। उन्होंने पूर्व पार्षद की दुकान का अतिक्रमण हटाने को कहा तो भड़क गए। उनके परिवार का शिवम गुप्ता, नौकर राधे कुमार समेत अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने मोहल्ले के और भी लोगों को फोन करके बुला लिया। टीम ने उनकी दुकान का अतिक्रमण हटाने की कोशिश की तो वे टीम से भिड़ गए। पूर्व पार्षद और उनके साथियों ने टीम पर हमला कर दिया। टीम के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रेस फोटोग्राफर घटनास्थल पर पहुंचकर हाथापाई की तस्वीरें बना रहा था। हमलावरों ने उसे भी पकड़ लिया और कैमरे का लैंस तोड़ डाला। इस दौरान रामसिंह जाटव, जयकरन, जमुना प्रसाद, फय्याज हुसैन और अशोक कुमार को चोट लगी है। पांचों लोगों ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।