फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

अब हर वार्ड का होगा समान विकास

Wed, 08 Apr 2015 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 08 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के बजट आवंटन में भेदभाव का शिकार रहे वार्डों के लिए ये खबर राहत देने वाली है। अब सड़क और नाली निर्माण के लिए 70 वार्डों को बराबर में बजट मिलेगा। आधे बजट से मेयर और नगर आयुक्त जहां जरूरी समझेंगे, सड़क और नाली निर्माण के काम स्वीकृत कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम केंद्र और राज्य वित्त, अवस्थापना निधि, नगर निगम निधि से स्वीकृत बजट सड़क और नाला नाली निर्माण पर खर्च करता है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में बोर्ड ने अवस्थापना निधि से 31.75 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए चार करोड़ रुपये और गलियों में सीसी टाइल्स की सड़कें बनवाने के लिए 14 करोड़ को मिलाकर 65 करोड़ से ज्यादा का बजट निर्माण कार्यों के लिए रखा गया है। पुनरीक्षित बजट में इसे घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। नए बोर्ड के तीन साल के कार्यकाल में वार्डों में बजट आवंटन में भारी भेदभाव होता रहा है। एक दर्जन वार्डों में 40 लाख तक खर्च नहीं हुए जबकि डेढ़ दर्जन वार्डों में दो करोड़ से ज्यादा खर्च हो गए। कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठकों में पार्षद बजट आवंटन में अपने वार्डों के साथ भेदभाव को लेकर अक्सर हंगामा भी कर चुके हैं। मेयर डा. आईएस तोमर ने आगामी वित्तीय वर्ष में प्रत्येक वार्ड को टीएफसी से 18-18 लाख और प्रत्येक मलिन बस्ती के लिए सात लाख रुपये आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बाकी मदों में मिलने वाला बजट भी प्रत्येक वार्ड को बराबर-बराबर ही आवंटित किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed