फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

डेयरी मालिकों से नगर आयुक्त की नोकझोंक

Thu, 02 Apr 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त प्रमांशु यादव के आदेश पर सौंदर्यीकरण कराने के लिए संजय कम्यूनिटी हाल तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने डेयरी मालिकों को तालाब से अपनी भैंसे हटाने को कहा तो तीखी झड़प हो गई। डेयरी मालिकों ने नगर आयुक्त को दो टूक चेतावनी दे डाली कि चाहे उन्हें गोली मार दी जाए लेकिन वह किसी कीमत पर तालाब खाली नहीं करेंगे। घटना की जानकारी दुग्ध उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष लल्लू सिंह यादव को मिली तो उन्होंने बिरादरी का हवाला देते हुए डेयरी मालिकों से तालाब खाली करने की अपील की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने संजय कम्यूनिटी हाल के तालाब से डेयरी मालिकों का कब्जा हटवाकर उसका सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया था। नजूल की जमीन पर बना नगर निगम का यह तालाब जुबली पार्क का हिस्सा माना जाता है। इस पर डेयरी मालिकों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा है। उनकी दर्जनों भैंसें दिन-रात तालाब में पड़ी रहती हैं। बुधवार को नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने डेयरी मालिक गेंदनलाल यादव, श्याम मिलन यादव, जगदीश यादव, रामचंदर यादव और सुरेश यादव आदि से तालाब पर कब्जा छोड़कर भैंसें बाहर ले जाने को कहा। इस पर डेयरी मालिकों ने तालाब से भैंसों को निकालने से साफ इन्कार कर दिया। नगर आयुक्त से बोले- चाहे गोली मार दो लेकिन तालाब खाली नहीं करेंगे। इस पर नगर आयुक्त की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। नगर आयुक्त ने डेयरी मालिकों को पुलिस के जरिये तालाब खाली कराने की चेतावनी दी और लौट गए।   
विज्ञापन


नीचे से लेकर ऊपर तक अपनी बिरादरी के लोग हैं। शहर के सौंदर्यीकरण में हम लोग ही सहयोग नहीं करेंगे तो कौन करेगा। डेयरी वाले तालाब में भैंसें न जाने दें और सौंदर्यीकरण में नगर आयुक्त का सहयोग करें। -लल्लू सिंह यादव, जिलाध्यक्ष दुग्ध उत्पादक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed