{"_id":"678584e310427d10460ff8a5","slug":"nagar-panchayat-president-accused-of-scam-bareilly-news-c-4-1-bly1039-560966-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर घोटाले का आरोप
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। वार्ड 12 की सभासद सोनतारा ने नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
सोनतारा ने बताया कि वार्ड 14 में डाली गई सीसी सड़क 15 दिनों में उखड़ गई। मोहल्ले के लोगों के विरोध के बाद भी कमीशन लेकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। कुर्सी, सड़क मरम्मत आदि के नाम पर लाखों रुपये डकार लिए गए। अध्यक्ष के निजी आवास पर कार्यालय बनाने के लिए फर्नीचर आदि का भुगतान सरकारी निधि से किया जा रहा है। वहीं, अध्यक्ष इमराना बेगम ने बताया कि उन पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। किसी तरह का घोटाला नहीं किया गया है। सभासद निजी फायदे को लेकर दबाव बनाने के लिए शिकायत कर रही हैं। जांच में सब साफ हो जाएगा। संवाद