फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Panchayat illuminated by 126 tricolor lights along the highway

Bareilly News: हाईवे पर 126 तिरंगा लाइटों से रोशन हुआ नगर पंचायत

Fri, 16 Oct 2026 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat illuminated by 126 tricolor lights along the highway
बहेड़ी। नगर पंचायत देवरनियां में विकास और सौंदर्यीकरण की नई मिसाल पेश की गई है। क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 126 आकर्षक तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों के जलते ही नैनीताल रोड जगमगा उठा है।
विज्ञापन

शाम होते ही जब तिरंगे के तीन रंगों वाली लाइटें एक साथ रोशन होती हैं तो पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है। हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी इन लाइटों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नगर सौंदर्यीकरण योजना के तहत करोड़ों के बजट से यह कार्य कराया गया है। पहले हाईवे के इस हिस्से में रात के समय अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब तिरंगा लाइटें लगने से न सिर्फ कस्बे की खूबसूरती बढ़ी है बल्कि रात में आवाजाही भी सुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कलीम अंसारी और अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि इस कदम से आवाजाही सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed