{"_id":"5d5af8db8ebc3e897826c983","slug":"nagar-palika-nawabganj-news-bly3728408182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लिपिक घर से चला रहा था नवाबगंज नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लिपिक घर से चला रहा था नवाबगंज नगर पालिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। नवाबगंज नगर पालिका को अवैध लिपिक अपने घर से चला रहा था। सोमवार को पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के वित्तीय अधिकार सीज होने पर डीएम के आदेश पर एसडीएम कमलेश कुमार सिंह नगर पालिका कार्यालय जांच करने पहुंचे तो वित्तीय लेनदेन से संबंधित एक भी फाइल नहीं दिखाई गई। कर्मचारियों से उन फाइलों के बारे में पूछा तो मालूम हुआ यह सभी फाइलें अवैध रूप से पालिका कार्यालय में काम कर रहा मोहम्मद अरशद अपने घर पर रखता है। इस पर एसडीएम के आदेश पर ईओ ने अरशद के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसकी सूचना मिलते ही अरशद फाइलें लेकर थाने पहुंच गया, जिनमें पालिका की चेकबुक, पेंशन की पत्रावलियां, सफाई कर्मचारियों के वेतन संबंधी सहित अन्य वित्तीय लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड थे। सीओ के आदेश पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
शासन के निर्देश पर डीएम ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शहला ताहिर के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। सोमवार को एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी बलबीर सिंह, सीओ पीतमपाल सिंह और कोतवाल गौरव सिंह के साथ भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। नगर पालिका कर्मी गेट के बाहर बैठे मिले और पालिका में ताला पड़ा था। एसडीएम ने ताला खुलवाकर पालिका कर्मियों को अपनी सीट पर बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए। बाद में अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर की चेक किया, जिसमें लिपिक के पद पर कार्य कर रहे मोहम्मद अरशद का उपस्थिति रजिस्टर में नाम नहीं था। एसडीएम ने वेतन अभिलेख सहित उसका नियुक्ति पत्र मंगा तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि ऐसा कोई अभिलेख पालिका के पास नहीं है। इस पर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ईओ ने नवाबगंज थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
कार्रवाई की सूचना पर अभिलेख लेकर दौड़ा अरशद
मोहम्मद अरशद को जानकारी हुई कि उनके खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है तो वह घर से पालिका के अभिलेख लेकर दौड़ा-दौड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। एसडीएम ने अभिलेख कब्जे में लेकर अरशद को पुलिस के हवाले कर दिया। अभिलेखों का पुलिंदा खोलकर देखा तो उसमें पालिका के खाते की चेकबुक, पेंशन की पत्रावलियां, सफाई कर्मचारियों के वेतन संबंधी सहित वित्तीय लेनदेन से संबंधित अन्य रिकॉर्ड थे। एसडीएम ने सभी अभिलेख अधिशासी अधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिए।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल
दस अगस्त से नियमविरुद्घ तरीके से तीन सफाई कर्मचारियों के निलंबन का पालिका के गेट पर काम बंद हड़ताल कर विरोध कर रहे है कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी। उन्होंने ईओ बलवीर सिंह को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिस पर उन्होंने एक सप्ताह में जांच कराकर निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने ईओ को मंगलवार से विधिवत कस्बे में सफाई कार्य करने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका के अभिलेखों में मोहम्मद अरशद का नाम कहीं दर्ज नहीं है। पालिका अध्यक्ष ने उसे अपनी तरफ से लगा रखा था। शासन के आदेश पर उसकी सेवाएं समाप्त कर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उसके पास से बरामद वित्तीय लेनदेन के अभिलेख ईओ के सुपुर्द कर दिए गए हैं। - कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम नवाबगंज