{"_id":"5d4c7f5c8ebc3e6cfc5d8c7e","slug":"nagar-palika-nawabganj-news-bly371724234","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन से नाराज सफाई कर्मी अनिश्चित कालीन धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन से नाराज सफाई कर्मी अनिश्चित कालीन धरने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। नगर पालिका में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे समय तक वेतन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलनरत रहे सफाई कर्मी अब तीन साथी कर्मचारियों के निलंबन से नाराज होकर पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों का निलंबन वापस न होने तक हड़ताल की चेतावनी दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने नगर पालिका परिषद में तैनात सफाई कर्मचारी कढे़राम, जसवीर और विद्यादेवी को सही ढंग से सफाई कार्य न करने और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धारा 76 के अंतर्गत निलंबित कर दिया था। इसके बाद से सफाई कर्मी गुस्से में हैं। निलंबन वापस न होने पर गुरुवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल की घोषणा कर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने जिन तीन सफाई कर्मचारियों का निलंबन किया हैं, वह गलत है। निलंबन वापस लिया जाय। इस दौरान सुरेश कुमार, राम आसरे, नरेशपाल, अनिल कुमार, सोमपाल, विमला देवी, रामबेटी आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
फोटो 1 नगरपालिका गेट पर धरना प्रर्दशन करते सफाई कर्मचारी