{"_id":"5d4c7c7f8ebc3e6d206def2f","slug":"nagar-palika-nawabganj-news-bly3717040156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज नगर पालिका के लिपिक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज नगर पालिका के लिपिक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर नगरपालिका का एक लिपिक जमकर उगाही कर रहा है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक से लिपिक ने रुपये मांगे तो उसने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई।
नगरपालिका परिषद में एक युवक लिपिक के पद पर तैनात है। आरोप है कि जन्म प्रमाण बनवाने आने वाले लोगों से वह जमकर अवैध वसूली करता है। बुधवार को एक युवक लिपिक के पास जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आया तो उसने टरकाते हुए एक महीने बाद आने को कहा। युवक ने जब जल्दी बनाने की गुजारिश की तो लिपिक ने दो सौ रुपये की मांग करते हुए शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही। मोलभाव के बाद सौ रुपये में मामला तय हो गया। युवक ने अपने एक साथी की मदद से लिपिक को सौ रुपये देते हुए वीडियो बना लिया। एक मिनट 53 सेकेंड का यह वीडियो वायरल होते ही पालिका कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है। जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बलवीर सिंह अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नवाबगंज
विज्ञापन
- मैंने अभी वीडियो देखा नहीं है, वीडियो को देखकर जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। - शहला ताहिर, पालिकाध्यक्ष नवाबगंज