फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

पार्षद बोले, निगम कर्मी की मौजूदगी में कंबल बांटना उन्हें मंजूर नहीं

Tue, 31 Dec 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
नगर निगम में बंटने को आए पांच हजार कंबलों पर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

पार्षदों का आरोप, सौ की जगह उन्हें बांटने को मिल रहे 50 कंबल
कंबल की खरीद के लिए 25 लाख का बजट किया गया था निर्धारित
बरेली। सर्दी जब अपने चरम पर है तो नगर निगम में पांच हजार कंबलों की खेप पार्षदों के जरिए बंटने के लिए निगम में पहुंच गई है। नगरायुक्त की शर्त के मुताबिक यह कंबल वितरण निगम के किसी कर्मचारी की मौजूदगी में किया जाना है, जिसे पार्षदों ने अपनी निष्ठा पर प्रश्न चिह्न मानते हुए कंबलों को लेने से इंकार कर दिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पार्षदों के इस अहम के चक्कर में गरीब लोगों को ठंड निजात मिलती इस सीजन नहीं दिख रही। निगम के कराधान व अतिक्रमण अधिकारी ललितेश सक्सेना का कहना है कि वह इस संबंध में नगर आयुक्त से बात करेंगे।
नगर निगम ने पिछले दिनों 25 लाख रुपये से करीब सात हजार कंबलों की खरीद के लिए टेंडर घोषित किया था। इनमें से सोमवार को पांच हजार कंबल आ गए। शेष कंबल जरूरी होने पर ही मंगाए जाएंगे। उधर, कंबल आते ही निगम के पार्षदों ने अधिकारियों के साथ घमासान शुरू कर दिया। कई पार्षद कंबल वितरण का काम देख रहे निगम के कराधान व अतिक्रमण अधिकारी ललितेश सक्सेना के पास जा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रत्येक पार्षद को सौ कंबल वितरण के लिए देने की बात कही गई थी, पर अब उन्हें केवल 50 कंबल दिए जा रहे हैं। वहीं कंबल वितरण के समय उनके साथ एक कर्मचारी का तैनात किया जाना उनकी निष्ठा के प्रति संदेह जताता है। ललितेश ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में नगरायुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन

घर पहुंचे कंबल पार्षद ने लौटाए
निगम के कराधान विभाग के एक कर्मचारी द्वारा जब एक पार्षद के घर कंबल वितरण के लिए पहुंचाया गया तो पार्षद काफी नाराज हो गया। उन्होंने सभी कंबलों को वापस ले जाने को कहा। कर्मचारी के जोर देने पर पार्षद आग बबूला हो गया। निगम में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि अपने अहम की पूर्ति के लिए पार्षद गरीबों के साथ अन्याय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed