{"_id":"5da0eb4f8ebc3e013c6cc57a","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly379772180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में अब गुंजाइश नहीं, सरायतल्फी में पड़ेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में अब गुंजाइश नहीं, सरायतल्फी में पड़ेगा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में लगातार कूड़ा पड़ने से वहां पहाड़ खड़ा हो गया है। अब और कूड़ा पड़ने की गुंजाइश भी खत्म हो गई है। कूड़ा लेकर वाहन भी ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। लिहाजा निगम अफसर परेशान हैं कि आखिर अब कूड़ा कहां डाला जाए। इसे लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त बाकरगंज का निरीक्षण करने पहुंचे तो आसपास के लोग आ गए और अपनी परेशानी बताई। इस पर नगर आयुक्त ने कुछ दिन कूड़ा बाकरगंज के बजाय सरायतल्फी में डलवाने के निर्देश दिए हैं।
बाकरगंज में नगर निगम लंबे समय से कूड़ा डालता आ रहा है। वहां लाखों टन कूड़ा जमा हो चुका है। धीरे-धीरे ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़े से पूरी तरह भर गया है। अब कूड़ा लेकर निगम के वाहन ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। कूड़ा नीचे गिरने से क्षेत्रवासी भी वहां और कूड़ा डालने का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ दिन वहां कूड़े का डलाव रोककर जगह बनाने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि बाकरगंज में जगह बनने तक कूड़ा सरायतल्फी में डाला जाएगा। एक किसान से इसकी सहमति भी मिल गई है। किसान के खेत में गहरा गड्ढा है, उसमें ही कूड़ा डाला जाएगा।
निगम अफसर नरम, संकटमोचक बना प्लांट
बाकरगंज में लगे कूड़ा निस्तारण निस्तारण प्लांट को लेकर भी निगम अफसरों ने अब नरम रुख अपना लिया है। पहले इस प्लांट में तमाम खामियां निकाली जा रही थीं। मगर अब निगम अफसरों का कहना है कि बेशक कम क्षमता है लेकिन हमारे प्लास्टिक मैटीरियल की प्लांट में खपत हो जा रही है। बताया जाता है कि पॉलिथीन को लेकर शासन की सख्ती के चलते ही नगर निगम के रुख में यह नरमी आई है।