{"_id":"5d8922458ebc3e01711f718b","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3774002154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने से बंद सीवर लाइन, पार्षद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने से बंद सीवर लाइन, पार्षद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चार महीने से बंद पड़ी सीवर लाइन कई शिकायतों के बाद भी न खुलने पर वार्ड 78 के पार्षद अंजुम शमीम ने नगर निगम में धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस पर मेयर उमेश गौतम ने जीएम जलकल को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने को कहा है। साथ ही पत्र की प्रति प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजकर कहा है कि अगर निगम में धरना हुआ तो उसके जिम्मेदार जीएम जलकल होंगे।
पार्षद ने अपनी शिकायत में कहा है कि चार महीने से बद्दा खां चौक के पास सीवर लाइन बंद है। इससे वहां की बड़ी आबादी को दिक्कत हो रही है। सड़क पर जलभराव हो जाता है। शिकायत पर जल निगम के अफसर टाल मटोल कर देते हैं जबकि वहां सिर्फ एक मेनहोल बनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि अगर यह समस्या जल्दी ही दूर नहीं हुई तो वह 14 अक्टूबर को नगर निगम में धरना और फिर भूख हड़ताल करेंगे। इसका जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा।