फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

अतिक्रमण हटाओ, तब तो बनेगी पार्किंग

Tue, 24 Sep 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम ने सिविल लाइंस क्षेत्र में पार्किंग के लिए सात स्थान तो चिह्नित कर लिए हैं लेकिन इनमें से अधिकांश स्थानों पर अतिक्रमण है। कहीं पर फड़-ठेला वालों ने कब्जा जमा रखा है तो कहीं बिल्डिंग मैटीरियल डालकर कब्जे कर रखे हैं। ऐसे में पार्किंग बनवाने से पहले नगर निगम को यहां के अतिक्रमण हटाना होगा, उसके बाद ही लोगों को पार्किंग की सहूलियत दी जा सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर, नगर निगम के सामने एलन क्लब के पास, चौपुला चौराहा से अयूब खां चौराहे तक सड़क के दोनों ओर, चौपुला पुल के नीचे बंद हो चुकी क्रॉसिंग के आसपास, प्रभा सिनेमा के बाहर, बरेली कॉलेज के सामने मानसिक अस्पताल की दीवार के पास के स्थानों को पार्किंग बनाने के लिए चिह्नित किया है। इनमें से अधिकांश स्थान ऐसे हैं, जहां अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। ऐसे में अगर यहां से कब्जा हटाए बिना ही पार्किंग के बोर्ड लगाए गए तो लोगों को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलना मुश्किल है लेकिन नगर निगम ने यहां के कब्जे हटवाने को अब तक कोई प्लान तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन

पार्किंग है तैयार, कब्जा हटने का इंतजार
पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के कार्यकाल में चौपुला से अयूब खां चौराहे तक मॉडल रोड बनाकर उसका सौंदर्यीकरण किया गया था। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर उसके दोनों ओर पार्किंग का इंतजाम भी किया गया। मगर अनदेखी के चलते दोनों ओर की पार्किंग वाहन मैकेनिक, शोरूम कर्मचारियों के वाहन, अवैध वाहन स्टैंड और टैक्सी स्टैंड का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के सामने भी अवैध कब्जों की भरमार
नगर निगम के सामने एलन क्लब सब्जीमंडी और एलन क्लब के बीच सड़क किनारे की जमीन पर भी पार्किंग प्रस्तावित की गई है। यह जगह नगर निगम के ठीक सामने होने के बावजूद कभी अतिक्रमण हटवाने की जहमत नहीं उठाई गई। यहां कार मैकेनिक सड़क पर ही रिपेयरिंग कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों ने अपना तमाम सामान भी सड़क किनारे तक फैला रखा है।
दुकान के सामने जगह बनाई ‘गैराज’
तमाम व्यापारी ऐसे भी जिनके घरों में कम जगह होने के चलते वे सुबह अपनी कार दुकान पर ले आते हैं और पूरे दिन उनकी कार दुकान के सामने खड़ी रहती है। कहा जा सकता है कि वे सड़क को अस्थाई गैराज के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते भी सड़क किनारे कारों की काफी भीड़ रहती है।


पार्किंग की जगह देख ली गई हैं, जल्दी ही वहां बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही इन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ताकि लोगों को वाहन पार्किंग में कोई दिक्कत न हो। - संजय चौहान, एक्सईएन, नगर निगम
अतिक्रमण हटवाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। नगर निगम और पुलिस टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों का अतिक्रमण हटवाएगी।
- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed