{"_id":"5d6597218ebc3e939d468c12","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly373867981","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत की अनुमति लेकर बना रहे थे शो-रूम, निगम टीम ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत की अनुमति लेकर बना रहे थे शो-रूम, निगम टीम ने रुकवाया काम
विज्ञापन
बरेली। पिछले साल नगर निगम बोर्ड ने सिविल लाइंस में बनी दुकानों में मरम्मत कर लिंटर की ऊंचाई पांच फुट बढ़ाने की अनुमति दी थी। मगर इसकी आड़ में दुकानदारों ने नाला कब्जा करके दुकानों को शो रूम की शक्ल देना शुरू कर दिया। पार्षदों की शिकायत पर निगम टीम ने दुकानों का काम रुकवा दिया है।
सिविल लाइंस में नावल्टी चौराहे के पास नगर निगम की दुकानें हैं। इनमें से कुछ दुकानदारों ने जर्जर होने का हवाला देकर मरम्मत की अनुमति मांगी थी। पिछले साल बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई, जिसमें तय हुआ कि दुकान की छत करीब पांच फुट ऊंची कर मरम्मत की जा सकती है। मूलस्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा। दो-तीन पहले यहां मरम्मत की आड़ में दुकानदारों ने दुकानों के पीछे नाले पर कब्जा करके दुकानों को शोरूम बनाने का काम शुरू कर दिया। इस पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने नगर निगम में इसकी शिकायत की तो मंगलवार को नगर निगम की टीम ने यहां का निर्माण कार्य रुकवा दिया है।