{"_id":"5d61a3478ebc3e93a3341684","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3735135185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो अब भी हो रही निगम में डीजल चोरी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो अब भी हो रही निगम में डीजल चोरी..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के एक कर्मचारी की हत्या होने के बावजूद वाहनों से डीजल चोरी का खेल रुक नहीं रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने सीआई पार्क गैराज में छापा मारा तो वहां खड़े वाहनों में कैन और पाइप रखा मिला। इस पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक का एक और ड्राइवरों की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
कुछ साल पहले नगर निगम वाहनों में डीजल चोरी के खेल को काफी घमासान मचा था। इसके चलते कर्मचारी गुटों में रंजिश हो गई, जिसके चलते एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी नगर निगम में तेल चोरी का खेल थमा नहीं है। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने अचानक ही सीआई पार्क गैराज में छापा मारा। इस दौरान वहां पर खड़े कूड़ा ढोने वाले कई वाहनों में कैन और पाइप रखा मिला। नगर आयुक्त ने वहां मौजूद कर्मचारियों से वाहनों में कैन और पाइप का कारण पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक का एक और ड्राइवरों की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने का आदेश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसा दोबारा होने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी है।