फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

बिना हेलमेट संयुक्त सचिव को बाइक पर लेकर निकले नगर आयुक्त

Fri, 09 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। लखनऊ से आए शासन के संयुक्त सचिव रविंद्र और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन को जब शहरवासियों ने बृहस्पतिवार को बगैर हेलमेट बाइक पर घूमते देखा होगा तो मन में थोड़ा कष्ट जरूर महसूस हुआ होगा। वजह यह थी कि इसी शहर में बाइक पर बगैर हेलमेट पहने लोगों से ट्रैफिक पुलिस करोड़ों की रकम बतौर जुर्माना वसूल चुकी है लेकिन लखनऊ से आए बड़े साहब के नगर आयुक्त के साथ बाइक पर बगैर हेलमेट घूमने के दौरान यही पुलिस उनकी सुरक्षा में उनके पीछे तो घूमती रही लेकिन उन्हें ट्रैफिक के नियम-कायदे याद दिलाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन

आईएएस रविंद्र बुधवार को केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद वह निरीक्षण के लिए निकले। सबसे पहले वह 300 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का रेन वाटर हार्वेेस्टिंग सिस्टम देखने पहुंचे और इसके बाद फाइक एन्क्लेव के पीछे खुदवाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। वहां से उन्हें परसाखेड़ा में नगर निगम की जमीन पर पौधरोपण देखने जाना था। मगर रास्ते में एक ट्रक खराब मिला तो नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने एक कर्मचारी की बाइक लेकर उन्हें पीछे बैठाया और फिर बगैर हेलमेेट लगाए ही दोनों साहब पौधरोपण स्थल पर निकल गए। बाइक पर ही उनके पीछे-पीछे और भी अधिकारियों और कर्मचारियों की फौज पहुंची। इनमें भी कुछ ही हेलमेट लगाए हुए थे, बाकी सभी ने अपने साहबों की तरह हेलमेट लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


निगम आज सौ से ज्यादा स्थानों पर लगाएगा पौधे
वृहद पौधरोपण अभियान के तहत नगर निगम को 50 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है। करीब 30 हजार पौधे अब तक लगाए जा चुके हैं और शुक्रवार नौ अगस्त तक यह लक्ष्य पूरा किया जाना है। इसके तहत शुक्रवार को शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों से ट्रैफिक पुलिस वसूल चुकी है सवा दो करोड़
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों ने साल भर में ट्रैफिक पुलिस को करोड़पति बना दिया है। एलएलबी के छात्र शिवम जायसवाल ने आरटीआई लगाकर एसपी ट्रैफिक से एक जुलाई 2018-30 जून 2019 तक वसूले गए जुर्माने की जानकारी मांगी थी। इस पर एसपी ट्रैफिक ने बताया है कि इस दौरान 2,25,50,900 रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed