{"_id":"5d4486fb8ebc3e6cbd38f0d0","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly370828218","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पति बाजार : व्यापारियों और निगम टीम में दिन भर चली आंख मिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पति बाजार : व्यापारियों और निगम टीम में दिन भर चली आंख मिचौली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बृहस्पति बाजार हटवाने को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम टीम और फड़ व्यापारियों में दिन भर आंख-मिचौली चली। व्यापारियों से फड़ व्यापारियों की सांठगांठ के चलते टीम के जाते ही दुकानें फिर लगती रहीं, इस कारण निगम टीम को वहां तीन बार दौड़ना पड़ा।
पिछले बृहस्पतिवार को बाजार हटवाने के बाद इस बार दुकानें लगने से पहले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना टीम लेकर जिला अस्पताल रोड पर पहुंच गए। फोल्डिंग चारपाई और सामान लेकर पहुंचे व्यापारी निगम टीम को देखकर विरोध करने लगे, वहीं कुछ दुकानदारों ने मोहलत मांगी। लेकिन निगम टीम ने सख्ती दिखाई और दुकानें नहीं लगने दीं। इसके बाद टीम सराय खाम रोड पर बढ़ी तो गोल मार्केट में दुकानें सज गईं। वहां से हटवाया तो बांसमंडी रोड पर दुकानें सज गईं। सख्ती दिखाई तो वहां के व्यापारियों ने फड़ लगाने वालों को अपनी दुकान का शटर खोलकर जगह दे दी। इसके बाद टीम जिला अस्पताल रोड पर वापस पहुंची तो गोल मार्केट में दुकानें लगी मिलीं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन यही तमाशा चलता रहा। एक ओर निगम टीम फड़ हटवाती तो दूसरी ओर दुकानें लगी मिलतीं। इसके चलते टीम को दिन में वहां के तीन चक्कर लगाने पड़े।
टैक्सी वालों को हटाने की चेतावनी
बृहस्पति बाजार हटवाने के बाद निगम टीम ने नगर निगम के बाहर टैक्सी खड़ी करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी। टीम ने कहा कि अगर शुक्रवार को भी वहां टैक्सी मिली तो उन्हें क्रेन से उठवाकर जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके कुछ देर बाद टैक्सी चालक नगर निगम पहुंचे और कुछ समय देने की मांग की लेकिन निगम अफसरों ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इज्जतनगर में फिर लगा एक वाहन स्टैंड
बुधवार को नगर निगम टीम ने इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने और उसके आसपास लगने वाले चार वाहन स्टैंड को हटवाया था। इस दौरान टीम ने कुछ वाहन जब्त कर दोबारा स्टैंड न संचालित करने की हिदायत दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को यहां तीन स्टैंड तो नहीं लगाए गए, मगर पुल के बराबर में एक स्टैंड पर तमाम बाइक फिर भी खड़ी नजर आईं।