फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

महीने भर में ही बंद हुई सड़कों की रात में सफाई

Tue, 30 Jul 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम ने महीने भर पहले ही शहर की दस सड़कों की रात में सफाई शुरू कराई थी। मगर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की पुरानी दरें होने के चलते सफाई फिर से बंद कर दी गई है। इसके चलते सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के कार्यकाल में स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर रात की सफाई शुरू कराई थी। करीब महीना भर पहले नगर निगम ने यह व्यवस्था दोबारा शुरू की और दस सड़कों को चिह्नित कर रात में कूड़ा उठाने के लिए आउटसोर्सिंग पर दो-दो कर्मचारी लगा दिए। मगर पुरानी दरें होने के चलते सप्ताह भर पहले इन्हें भी हटा दिया गया है। इसके चलते शहर की सड़कों पर फिर से गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नियमानुसार पुरानी दरों पर काम नहीं कराया जा सकता है इसलिए सफाई दोबारा शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इन सड़कों पर बाधित हुई सफाई
गांधी उद्यान से किला पुल, स्टेशन से चौकी चौराहा, चौकी चौराहा से नावल्टी, नावल्टी से कुतुबखाना, घंटाघर से धर्मकांटा, गांधी उद्यान से पुल के ऊपर से ईंट पजाया चौराहा, ईंट पजाया से डेलापीर, साईं मंदिर से श्यामगंज चौराहा होकर ईंट पजाया, पटेल चौक से नगर निगम होकर श्यामगंज और श्यामगंज से सेटेलाइट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने नाथ मंदिरों का किया निरीक्षण
सावन को लेकर अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने सोमवार को तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, वनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि कांवड़ियों के आवागमन के दौरान मार्ग साफ रहे और वहां चूना, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed