{"_id":"5d3a14218ebc3e6cd666da26","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly370016153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद विपुल लाला के खिलाफ एससी और आईटी एक्ट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद विपुल लाला के खिलाफ एससी और आईटी एक्ट की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मेयर की मुखालफत के लिए चर्चित पार्षद विपुल लाला मुसीबत में फंस गए हैं। नगर निगम के धरने में बैठी महिलाओं के बारे में फेसबुक पर गंदे कमेंट करने के मामले में बारादरी थाने में उनके खिलाफ एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट कराई है। इन्हीं में से एक महिला की तहरीर पर एससी एक्ट और आईटी एक्ट में रिपोर्ट की गई है।
कुसुम नगर निवासी महिला ने दो महीने पुरानी घटना दिखाकर रिपोर्ट कराई है। बताया है कि तब वह अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ नगर निगम गई थीं। उन लोगों ने मोहल्ले की टूटी सड़क बनवाने की मांग करते हुए परिसर में धरना दिया। यहीं पार्षद विपुल लाला आ गए। इन्होंने महिलाओं के बारे में जातिसूचक और भद्दे कमेंट किए। बाद में उनके फोटो लेकर फेसबुक पर वायरल कर दिए। इस फोटो पर भी गलत कमेंट किया। 17 जुलाई को उन्हें इस घटनाक्रम की जानकारी हुई तो वे लोग शिकायत करने विपुल लाला के घर गईं। तब वहां भी उन लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। कहा कि तुरंत यहां से भाग जाओ वर्ना लाशें बिछा दूंगा। परेशान महिलाएं डीएम समेत कई अधिकारियों से मिलीं पर कोई नतीजा नहीं निकला। एडीजी के आदेश पर यह मामला तीसरे दिन दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के आधार पर दोष पाए जाने पर विपुल लाला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।