{"_id":"5d2f7f1b8ebc3e6d216fd52c","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3690191166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के दखल पर मिला फोर्स, विरोध के बीच खोखे हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के दखल पर मिला फोर्स, विरोध के बीच खोखे हटवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसएसपी के दखल पर फोर्स मिलने के बाद भी नगर निगम टीम ने अतिक्रमण के नाम पर बुधवार को रस्म अदायगी की। इस दौरान सड़क किनारे के कुछ खोखे हटाए गए और निगम टीम लोगों को बस हड़काते हुए लौट गई।
बुधवार को निगम टीम कोतवाली में फोर्स लेने पहुंची तो मजिस्ट्रेट साथ न होने के चलते मना कर दिया गया। इसके बाद जयपाल पटेल ने नगर आयुक्त को सूचना दी तो उन्होंने एसएसपी से कहा और फिर फोर्स मिल गई। इसके चलते अभियान दोपहर करीब दो बजे के बाद शुरू हुआ। कुतुबखाना से ठेले-खोमचे हटवाते हुए निगम टीम चौपुला की ओर बढ़ी। बीच दो जगह खोखा जब्त करने को लेकर नगर निगम टीम का लोगों ने विरोध भी किया। इसके बाद टीम गिहार बस्ती में पहुंची और वहां एक झोपड़ी तोड़ने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद निगम टीम उन्हें कब्जे हटाने को हड़काती हुई निगम लौट गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना, टीएस विजय कुमार, नेत्रपाल, हीरालाल आदि मौजूद रहे।