{"_id":"5d2f7f1c8ebc3e6d1d71cfa1","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3690152177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माने का अधिकार किसका.. आज कार्यकारिणी में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माने का अधिकार किसका.. आज कार्यकारिणी में होगा फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गायों पर जुर्माना लगाने के जिस मुद्दे पर मेयर और नगर आयुक्त बीच विवाद ने तूल पकड़ा, उसका निपटारा बृहस्पतिवार को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में होगा। इस दौरान नगर निगम के बाजार और तालाबों के पट्टे के प्रस्ताव भी पास होंगे।
नगर निगम में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें पिछले दिनों नगर निगम की सब्जीमंडी के नीलामी में हुए ठेके और तालाबों की नीलामी के पट्टे स्वीकृत करने के लिए मंजूरी को रखे जाएंगे। वहीं, निगम में जानवर पकड़ने पर जुर्माना लगाने और कम करने का अधिकार किसको है, यह भी इसी बैठक में तय किया जाएगा। ऐसा मेयर और नगर आयुक्त ने बुधवार को मीडिया को बताया। दरअसल मीडिया का सवाल था कि कम जुर्माने पर गाय छोड़ने के जिस मुद्दे पर घमासान हुआ, वह जुर्माना अब कौन तय करेगा? यह किसके अधिकार क्षेत्र में है। मंगलवार तक अपना अधिकार बताने वाले नगर आयुक्त और मेयर दोनों ने ही इसे बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी में तय करने की बात कही।
विपुल लाला ने उठाया बैठक पर सवाल
कार्यकारिणी की बैठक पर पार्षद विपुल लाला ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि पिछले दिनों निगम के पार्षद अपना त्यागपत्र मेयर को दे चुके हैं, जिसमें कार्यकारिणी के कुछ सदस्य भी हैं। ऐसे में यह बैठक अवैधानिक है।