फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

सब्जीमंडी से पहले कर्मचारी भरते थे जेब, अब भरेगा निगम का खजाना

Fri, 12 Jul 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम के कर्मचारी सब्जी मंडी से तहबाजारी वसूलकर अपनी जेबें भर रहे थे। नगर निगम ने जब इन बाजारों की नीलामी करके ठेके पर दे दिया तो कर्मचारियों की वसूली की अपेक्षा नगर निगम को दो गुनी आय हुई।
विज्ञापन

शहर में एलन क्लब, श्यामगंज, कुतुबखाना और सीबीगंज नगर निगम की सब्जीमंडी हैं। लंबे समय से नगर निगम के कर्मचारी यहां से तहबाजारी वसूल रहे थे। मगर निगम को कोई खास आय नहीं हो रही थी। बोर्ड बैठक में भी इसका मुद्दा उठा कि निगम कर्मचारी यहां से वसूली करके अपनी जेब भर रहे हैं और ठेके में यह साबित भी हो गया। एलन क्लब सब्जी मंडी में करीब 200 दुकानदार हैं, जिनसे नगर निगम के कर्मचारी हर महीने करीब चार हजार रुपये वसूलते थे। इस हिसाब से आठ महीने में इसकी वसूली करीब 9.60 लाख रुपये हुई। मगर जब नगर निगम ने नीलामी कराई तो आठ महीने के लिए इसका ठेका 17.85 लाख रुपये में हुआ। ऐसे ही श्यामगंज सब्जीमंडी का ठेका 5.04 लाख में हुआ जबकि यहां से निगम टीम बमुश्किल ढाई लाख रुपये वसूल कर रही थी। कुतुबखाना और सीबीगंज की सब्जीमंडी में भी इसी तरह गोलमाल चल रहा था। नगर निगम के प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया यह ठेका अगस्त 2019 से मार्च 2020 तक के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed