फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagar nigam bareilly

जवाब नहीं दे सके तो सीएमएस ने मेयर से मांगी माफी

Sun, 04 Aug 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam bareilly
बरेली। मानसिक अस्पताल की जर्जर हालत देख नाराज हुए मेयर ने दो सालों से अनुश्रवण समिति की बैठक न बुलाए जाने पर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया था। शुक्रवार को मेयर कार्यालय से जारी पत्र शनिवार को सीएमएस के पास पहुंचा तो वे उन्हें कोई जवाब नहीं सूझा। लिहाजा, मेयर से माफी मांगते हुए आगे से नियमित बैठक बुलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मानसिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में अव्यवस्था समेत जर्जर वार्डों में रह रहे मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं देने का पता चला। मानसिक अस्पताल प्रशासन ने मेयर को लगातार सीएमओ, सीएमएस से पत्राचार किए जाने की जानकारी देने के बाद भी सुविधा नहीं मिलने की जानकारी दी। इस पर मेयर ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से गठित अनुश्रवण समिति की मीटिंग दो सालों से नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिला और महिला अस्पताल की सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा था। जिस पर जिला अस्पताल के सीएमएस/एडीएसआईसी डॉ. टीएस आर्या और महिला अस्पताल की सीएसएस डॉ. अलका शर्मा बैठक न बुलाने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया लेकिन मेयर से माफी मांगी है। वहीं, मेयर ने माफीनाम स्वीकार करते हुए जल्द बैठक बुलाए जाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed