फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Kirtan held on the occasion of Guru Tegh Bahadur Sahib's Prakash Parv

Bareilly News: गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan held on the occasion of Guru Tegh Bahadur Sahib's Prakash Parv
बरेली। तिलक-जनेऊ के रक्षक और सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। जगह-जगह संगत और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की शुरुआत जनकपुरी गुरुद्वारे से हुई। डीडी पुरम, मॉडल टाउन हरि मंदिर होते हुए नगर कीर्तन मॉडल टाउन गुरुद्वारे पहुंचा। स्वागत कार्यक्रम के बाद नगर कीर्तन मॉडल टाउन चौकी मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण संजयनगर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘वाहे गुरु’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। नगर कीर्तन में फूलों से सजी भव्य पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब सुशोभित रहे। पालकी साहिब के आगे पंच प्यारे अपनी पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे। उनके साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सात अप्रैल को गुरु तेग बहादुर साहिब का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed