Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nadeem and Agha receive notice to vacate their house, with the threat of sealing hanging over their heads.

Bareilly News: नदीम व आगा को मकान खाली करने का नोटिस, सीलिंग की लटकी तलवार

Tue, 14 Oct 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Nadeem and Agha receive notice to vacate their house, with the threat of sealing hanging over their heads.
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने फाइक एन्क्लेव में नदीम और आगा के मकान को अवैध करार देते हुए दोनों के नाम नोटिस जारी किया है। इसमें 13 अक्तूबर को मकान सील किए जाने की बात लिखी है। उससे पहले मकान खाली करने की हिदायत दी गई है। इस नोटिस के मद्देनजर सोमवार को दोनों भवनों को सील किए जाने का अंदेशा था, लेकिन शाम तक बीडीए की टीम मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल, बारादरी थाना पुलिस ने दोनों नोटिस तामील करा दिए हैं। अब 14 अक्तूबर को सीलिंग की जा सकती है। फाइक एन्क्लेव में कब्रिस्तान के पीछे रोड नंबर नौ के मकान संख्या 503 का मालिक नदीम को बताया गया है। नोटिस के मुताबिक, बीडीए की स्वीकृति के बिना 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल बनाकर भवन का आवासीय इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर बीडीए ने नौ अक्तूबर को नगर नियोजन विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत नदीम के खिलाफ वाद दायर किया है।
विज्ञापन

इसी तरह फाइक एन्क्लेव में बने संस्कार एन्क्लेव में आगा ने 105 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराया है। भवन का आवासीय इस्तेमाल किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed