फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   My only identity in the world is the tricolor...

Bareilly News: दुनिया में मेरी तो बस यही पहचान तिरंगा है...

Tue, 15 Aug 2023 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 15 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
My only identity in the world is the tricolor...
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला समारोह समिति व कल्चरल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पांचाल महोत्सव का शुभारंभ कवि सम्मेलन से हुआ। संजय कम्युनिटी हाॅल में मंगलवार सुबह 11 बजे से देशभक्ति व लोक संस्कृति के कार्यक्रम होंगे। शाम सात हजे शाहजहांपुर की टीम ''''सिकंदर'''' नाटक का मंचन करेगी।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में निर्दोष कुमार बिन की कविता ''''दुनिया में मेरी तो बस यही पहचान तिरंगा है, तन-मन वार दूं इस पर यह जान तिरंगा है।'''' को खूब सराहा गया। कवि रणधीर प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन का संचालन रोहित राकेश ने किया। इसमें गजल राज, राम कुमार अफरोज, राज शुक्ल, मिलन कुमार, रितेश साहनी, राजीव रंजन, राम कुमार कोली ने देशप्रेम से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में राजीव शर्मा टीटू, सुनील धवन, सैयद सिराज अली, देवेंद्र रावत, गोविंद सैनी, प्रदीप मिश्रा, राजेंद्र गंगवार, हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इनको किया गया सम्मानित
महोत्सव में नगर निगम की ओर से रणधीर प्रसाद गौड़, सरवत परवेज, डॉ. राजेश शर्मा, रोहित राकेश, असरार नसीमी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed