Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   My lost armband, Rasiya in Holi

Bareilly News: मेरो खोय गयो बाजूबंद, रसिया होली में

Tue, 03 Mar 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
My lost armband, Rasiya in Holi
गुलड़िया। संत सेवा आश्रम गुरु गांव में सोमवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने लट्ठमार होली खेलने के साथ ही डांडिया किया। भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

गुरु गांव के संत सेवा आश्रम पर हर वर्ष होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। ब्रह्मलीन संत विदेह नंदिनी शरण महाराज की ओर से शुरू किए गए इस आयोजन को उनके शिष्य संत शरण महाराज व अन्य जारी रखे हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सुबह सबसे पहले प्रभु श्रीराम व सीता के साथ ही ब्रह्मलीन संत महाराज विदेह नंदिनी शरण के सम्मुख ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंच पर पहुंचे कलाकारों ने मेरो खोय गयो बाजूबंद, रसिया होली में और आज ब्रज में होरी मोरे रसिया सहित अन्य गीतों पर प्रस्तुति दी। गुलाल के साथ ही फूलों से भी होली खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे आकर्षक वृंदावन की लट्ठमार होली रही। कार्यक्रम में बरेली जिले के अलावा बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और दिल्ली आदि आदि स्थानों से गुरुजी के हजारों शिष्य आश्रम पर पहुंचे। यहां सीताराम शर्मा, भगवान सिंह, गोपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, सुखदेव, मुन्ना सिंह आदि का सहयोग रहा।
---
वकीलों ने खेली होली, किया सहभोज
बहेड़ी। बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बार परिसर में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेली। सहभोज भी किया। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी, महासचिव दीपचंद पांडे, मनोज जौहरी, पीडी राठौर, महेंद्र पाल उपाध्याय, हरीश गंगवार, सुरेंद्र राजू, जेपी काला आदि मौजूद रहे। संवाद

---
होली मिलन समारोह आज
नवाबगंज। दिवंगत बलदेवराज सूरी बरातघर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि आयोजन सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed