फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   My friends made me take a loan and let me gamble online...I am giving up my life

Bareilly News: दोस्तों ने कर्ज दिलाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया...जान दे रहा हूं

Sat, 28 Jun 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
My friends made me take a loan and let me gamble online...I am giving up my life
दुनका (बरेली)। गांव निवासी युवक हसीब ने खेत में बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसमें खुद को कर्जे में बताकर जहर खाने की बात बताई तो परिवार और पुलिस उसे घंटों तलाश करते रहे। हालांकि सुराग लगने पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से उसे पुलिस ले आई। वह नशे की हालत में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


25 वर्षीय हसीब बृहस्पतिवार रात घर से लापता हो गया। आठ माह पहले शीशगढ़ निवासी नादरा के साथ शादी हुई थी, जो गर्भवती है। हसीब के भाई नदीम अहमद ने शुक्रवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर पत्नी का मोबाइल ले गया है। सुबह ही तीन मिनट 11 सेकेंड का एक वीडियो उसके परिजनों व करीबियों के मोबाइल पर पहुंचा। इसमें हसीब एक चरी के खेत में बैठा बात करता दिख रहा था।
विज्ञापन

वह नाम लेकर बता रहा था कि उसके दोस्तों ने उसे ऑनलाइन गेम की लत लगवा दी। उसे खुद कर्ज दिया और दिलाया। वह पत्नी के जेवर भी गेम में हार चुका है। वह सभी से माफी मांग रहा था कि उसने जहर खा लिया है और थोड़ी देर में उसकी जान चली जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार अनहोनी की आशंका से डर गया। रिश्तेदार एवं पुलिस उसे खेतों में खोजने में लगी। इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस उसे लेने मुरादाबाद रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




------

बरात से पहले भी हो गया था लापता

कुछ लोगों ने बताया कि हसीब ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी है। आठ महीने पहले शादी बाले दिन दुल्हन के लिए जेवर खरीदने के लिए रखे गए ढाई लाख रुपये भी सट्टे में हार गया। उसके बाद घरवालों के डर से वह गायब हो गया। बरात शीशगढ़ जाने को तैयार थी, लेकिन दूल्हा के गायब होने पर बरात नहीं गई। वधू और वर पक्ष की देर रात तक पंचायत हुई तो रात के 12 बजे वह नशे की हालत में जंगल में मिला। फिर उसे तैयार कर रात 12 बजे के बाद बरात शीशगढ़ पहुंची थी।
---
कर्ज न देने की वजह से तो नहीं कर रहा नाटक
कुछ लोगों ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है, लेकिन सट्टे की लत ने उसे कर्जदार बना दिया है। उसे कर्ज न देना पड़े, इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है।


--

पूछताछ के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष
शाही थाने के प्रभारी अमित कुमार बालियान ने बताया कि हसीब की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसे मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा के एक गांव से खोज लिया गया है। फिलहाल नशे में लग रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed