{"_id":"6ac00966e0adbc89490a4798","slug":"my-existence-reflects-the-contradictions-of-gender-discrimination-and-the-caste-system-bareilly-news-c-4-bly1015-979991-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लिंग भेद, जातिवाद का विरोधाभास दर्शाता है मेरा वजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लिंग भेद, जातिवाद का विरोधाभास दर्शाता है मेरा वजूद
Sat, 03 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मेरा वजूद नाटक के मंचन से समाज में लिंग भेद, जातिवाद, ऊंच-नीच और बहिष्कार का विरोधाभास दर्शाया गया। थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड कल्चर के थिएटर फेस्ट में शुक्रवार को कलाकारों ने नाटक के माध्यम से मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी बताई। सहारनपुर की मानसी अभिनय गुरुकुल की टीम ने नाटक में दिखाया कि आर्थिक संकट और पिता की बीमारी के दौर से गुजर रहे परिवार की मदद के लिए जब कोई अपना आगे नहीं आया, तब किन्नर समाज परिवार का सहारा बनता है। लेकिन, समय के साथ परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध होने पर सामाजिक प्रतिष्ठा और लोगों की सोच के दबाव में उसी समाज से दूरी बनाने लगता है। नाटक इसी विरोधाभास पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अमूल सागर नाथ के लिखित नाटक का निर्देशन योगेश पंवार ने किया। संजय की भूमिका में अरिहंत जैन, मुन्नी के रूप में योगेश धीमान, जानकी के किरदार में स्वाती सैनी और एंथोनी की भूमिका में रवि कर्णवाल ने अभिनय किया। डॉ. विनोद पागरानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक शैलेंद्र आजाद के अनुसार, शनिवार को गाजियाबाद की टीम नाटक ‘चरनदास चोर’ का मंचन शाम 7:00 बजे करेगी।
विज्ञापन