{"_id":"6708752c8610a3dff00da43b","slug":"mustard-seeds-reached-government-seed-stores-bareilly-news-c-4-1-bly1039-499149-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचा सरसों का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचा सरसों का बीज
विज्ञापन
बरेली। नवंबर माह में रवि की फसलों की बोआई शुरू होने जा रही है। जिले के किसान इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जिन खेतों में धान की फसल कट चुकी है। उनमें पलेवा किया जा रहा है, लेकिन अभी बीज भंडारों पर सभी प्रकार के बीज उपलब्ध नहीं है। इस समय राजकीय कृषि बीज भंडारों पर केवल सरसों का बीज पहुंच चुका है। गेहूं के बीज के लिए अभी 10-15 दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
जिले में मुख्य रूप से रवि की फसलों में गेहूं, सरसों, लहटा, मटर, चना और मसूर लगाई जाती है। इनमें सबसे ज्यादा गेहूं और सरसों बोई जाती है। धान की फसल कटने के बाद किसान इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। इस समय अधिकतर खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। उप जिला कृषि अधिकारी ऋषिपाल गंगवार ने बताया कि जिले में 15 राजकीय कृषि बीज भंडार हैं। ये बीज भंडार जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्थित हैं। यहां सरसों का बीज और उसके मिनीकिट भी पहुंच गए हैं। किसानों को सरसों के बीज के मिनीकिट निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन बीज भंडारों पर सरसों का बिक्री वाला भी बीज उपलब्ध है। गेहूं का बीज 20 अक्तूबर के बाद पहुंचने का अनुमान है। संवाद
-- -- -- --
ये होगी बोआई
- गेहूं- 1,82,563 हेक्टेयर, राई/सरसों- 25,608 हेक्टेयर, मटर- 8,832 हेक्टेयर, मसूर- 6,655 हेक्टेयर, लहटा- 2,450 हेक्टेयर, जौं- 55 हेक्टेयर, चना- 18 हेक्टेयर।