फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslims should not come out on roads and streets for 3-4 hours on Holi: Maulana Razvi

होली वाले दिन मुसलमान 3-4 घंटे तक सड़कों और गलियों में न निकलें : मौलाना रजवी

Sat, 08 Mar 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Muslims should not come out on roads and streets for 3-4 hours on Holi: Maulana Razvi
बरेली। होली वाले दिन मुसलमान 3-4 घंटे तक सड़कों और गलियों में न निकलें और अगर कहीं जरूरी काम से जाना भी है तो उसमें एहतियात बरतें। अगर कोई बच्चा या न समझ व्यक्ति रंग डाल देता है तो उससे उलझनें की जरूरत नहीं है, घर जाएं और पानी से धो डाले। इस तरह के रंगों के पानी से कपड़ा नापाक नहीं होता है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने यह अपील शुक्रवार को जारी की है। साथ ही मस्जिदों के इमाम और मुतावल्लियों से आग्रह करते हुए कहा कि होली के दिन जुमा पड़ रहा है। जुमे की नमाजे विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होती है, वो इलाके जहां पर मिली जुली आबादी है उन इलाकों की मस्जिदों में जुमे की नमाज़ का समय 2:30 बजे रख लें। होली और रमजान शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। छोटा मोटी बातों पर कानून अपने हाथ में न लें। शहर और देश का आपसी भाई चारा कायम रहना बेहद जरूरी है। मौलाना ने आम मुसलमानों और हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि हिंदू भाइयों से भी मौलाना ने खास तौर से आग्रह किया है कि कोई भी रोजेदार मुसलमान या हिजाब पहनी हुई महिला पर रंग न डाले, अपने बच्चों को भी इसी तरह समझाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed